Anil Vij News: खराब तबीयत के बावजूद वोट डालने पहुँचे अनिल विज, बोले- ‘दोनों सीटें जीतेगी बीजेपी’; राज्यसभा चुनाव में दिखाया जोश हरियाणा By Nayan Datt On Mar 16, 2026 अंबाला : आज राज्यसभा चुनाव को लेकर दो सीटों पर वोटिंग का दिन है और वोटिंग के लिए कैबिनेट मंत्री अनिल विज भी अपने निवास से व्हील चेयर पर निकल गए है। यह भी पढ़ें बादशाह के गाने ‘टटीरी’ पर बवाल! बाल आयोग ने… Mar 16, 2026 Fatehabad News: पुलिस की मौजूदगी में युवक की चाकू मारकर… Mar 16, 2026 दरअसल पिछले काफी समय से मंत्री विज के पैरों में प्लास्टर होने की वजह से विज अपने घर पर ही थे और आज वोटिंग के लिए वे निकले है। इस बारे में जब विज से बात की गई तो मंत्री अनिल विज ने दोनों सीटों पर जीतने का दावा करते हुए कहा कि वोट डालने तो जाना ही है चाहे वे स्ट्रेचर पर जाएं या फिर व्हील चेयर पर। वहीं मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि जिस तरह हुड्डा साहब ने अपने विधायकों को कुफरी भेजा हुआ था। इसका साफ मतलब यही है कि उन्हें डर था जिसकी वजह से हुड्डा साहब सभी को बांध कर घूम रहे है। Share