भोपाल में अभिनव शुक्ला का जलवा! ‘फिट इंडिया’ इवेंट में युवाओं को दिया सफलता का फिटनेस मंत्र; एक्टर की बॉडी देख दंग रह गए लोग

भोपाल: फिटनेस को जीवनशैली बनाने का संदेश देने के उद्देश्य से राजधानी भोपाल में फिट इंडिया कार्निवल का आयोजन किया गया. जहां आयोजन के दूसरे दिन शहर के टीटी नगर स्टेडियम में उत्साह और ऊर्जा का अनोखा माहौल देखने को मिला. इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं, खेल प्रेमियों और फिटनेस के प्रति जागरूक लोगों ने भाग लेकर स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली का संदेश दिया. इस अवसर पर टीवी अभिनेता अभिनव शुक्ला मुख्य आकर्षण रहे, जिन्होंने युवाओं को फिट रहने का मंत्र दिया.

प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

फिट इंडिया कार्निवल में पारंपरिक और आधुनिक फिटनेस गतिविधियों का आकर्षक संगम देखने को मिला. गतका और मल्लखम्ब जैसे पारंपरिक खेलों के रोमांचक प्रदर्शन ने दर्शकों का उत्साह बढ़ाया. वहीं संगीत बैंड प्रस्तुतियां, फिटनेस चैलेंज, फन जोन और फिटनेस जोन ने आयोजन को जीवंत और प्रेरणादायक बना दिया. सभी आयु वर्ग के लोगों ने इन गतिविधियों में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया.

अभिनव ने बताया फिटनेस का राज

इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अभिनेता अभिनव शुक्ला ने कहा कि “फिटनेस केवल जिम जाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक संपूर्ण जीवनशैली है. उन्होंने कहा कि नियमित व्यायाम, संतुलित दिनचर्या और अनुशासन के माध्यम से ही लंबे समय तक स्वस्थ और ऊर्जावान जीवन जिया जा सकता है. उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे अपने दैनिक जीवन में खेल, योग और शारीरिक गतिविधियों को जरूर शामिल करें. इस दौरान उन्होंने स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे अभियान देशभर में फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.”

खेल और फिटनेस को जोड़ने का प्रभावी माध्यम

इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय निदेशक अभिषेक सिंह चौहान ने कहा कि “फिट इंडिया कार्निवल जैसे आयोजन युवाओं को खेल और फिटनेस से जोड़ने का प्रभावी माध्यम हैं. उन्होंने कहा कि स्वस्थ और फिट भारत के निर्माण के लिए समाज के हर वर्ग की भागीदारी जरूरी है.”

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Dhamtari Crime News: धमतरी में बीच सड़क बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या; बाइक एक्सीडेंट और उधारी के विवाद में वारदात     |     Railway Crime: ट्रेन में हथियारों की डिलीवरी करने आ रहे थे बदमाश; यात्रियों पर तानी पिस्टल, पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में किया अरेस्ट     |     Pune Crime News: ‘भाई जल्दी घर आ जाओ, मैं मर रही हूं…’, पुणे में सिरफिरे प्रेमी ने घर में घुसकर प्रेमिका का गला रेता     |     Delhi Terror Plot: दिल्ली को दहलाने की बड़ी साजिश नाकाम; आतंकियों के निशाने पर थे बड़े मंदिर और मशहूर ढाबे, पाकिस्तान भेजी गई तस्वीरें     |     Mysuru Mirror Wall: मैसूर में खुले में पेशाब करने वालों की अब खैर नहीं; सड़कों पर लगी ‘शीशे वाली दीवार’ सिखाएगी सबक     |     Jharkhand Politics: भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की हेमंत सोरेन को बड़ी चेतावनी; बोले- “अब NDA में शामिल होना ही पड़ेगा”     |     Weather Update Today: यूपी-बिहार और एमपी में बारिश के आसार; राजस्थान में भीषण हीटवेव का अलर्ट, जानें दिल्ली-NCR का हाल     |     Nagpur Fire News: नागपुर में आग का तांडव; गोदाम में भीषण आग से 400 से ज्यादा गाड़ियां जलकर राख, करोड़ों का नुकसान     |     India’s Deportation Plan: अवैध बांग्लादेशियों को कैसे वापस भेजेगा भारत? विदेश मंत्रालय ने संसद में बताया पूरा एक्शन प्लान     |     Maharashtra Police Raid: नांदेड़ में भारी मात्रा में तलवारें और खंजर जब्त; 43 लाख की कीमत के 4796 हथियार बरामद, आरोपी गिरफ्तार     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें