How to Make Herbal Toothpaste: दांतों की हर समस्या का पक्का इलाज, घर पर ऐसे तैयार करें आयुर्वेदिक टूथपेस्ट; चमक और मजबूती के लिए बेस्ट तरीका

ओरल हेल्थ हमारे पूरे स्वास्थ्य का एक अहम हिस्सा होती है. अगर दांत और मसूड़े स्वस्थ रहें तो न सिर्फ मुस्कान खूबसूरत दिखती है, बल्कि कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से भी बचाव हो सकता है. लेकिन आजकल गलत खानपान, मीठी चीजों का ज्यादा सेवन और ठीक से ब्रश न करने की आदत की वजह से दांतों में सड़न, पीलापन, मसूड़ों से खून आना और बदबू जैसी समस्याएं आम हो गई हैं. ऐसे में लोग अक्सर महंगे टूथपेस्ट और अलग-अलग प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने लगते हैं, फिर भी कई बार मनचाहा रिजल्ट नहीं मिल पाता है.

हालांकि, हेल्थ एक्सपर्ट्स मानते हैं कि दांतों की देखभाल के लिए कुछ नेचुरल और हर्बल चीजें भी काफी असरदार हो सकती हैं. अगर आप भी दांतों की आम समस्याओं से राहत पाना चाहते हैं, तो घर पर ही कुछ आसान और नेचुरल चीजों की मदद से हर्बल टूथपेस्ट तैयार कर सकते हैं. डॉ. लवलीन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर होममेड हर्बल टूथपेस्ट की रेसिपी बताई है. आइए जानते हैं इसे कैसे बनाएं और इसके क्या-क्या फायदे हैं.

हर्बल टूथपेस्ट बनाने के लिए सामग्री

नीम पाउडर – 35 ग्राम मुलेठी पाउडर- 20 ग्राम बेकिंग सोडा – 5 ग्राम त्रिफला पाउडर- 10 ग्राम लौंग पाउडर- 5 ग्राम दालचीनी पाउडर – 3 से 5 ग्राम एसेनशियल ऑयल- 1 टेबलस्पून

हर्बल टूथपेस्ट बनाने का तरीका

सबसे पहले एक साफ और सूखे बाउल में नीम पाउडर, मुलेठी पाउडर, त्रिफला पाउडर, लौंग पाउडर और दालचीनी पाउडर को डालकर अच्छी तरह मिला लें. इसके बाद इसमें बेकिंग सोडा मिलाएं और दोबारा अच्छी तरह मिक्स करें. अब इसमें धीरे-धीरे एसेनशियल ऑयल डालकर मिश्रण को अच्छी तरह मिलाएं, ताकि सभी चीजें एकसार हो जाएं. अगर आपको इसे थोड़ा पेस्ट जैसा बनाना है तो इसमें कुछ बूंदें नारियल तेल की भी मिला सकते हैं. तैयार मिश्रण को एक एयरटाइट डिब्बे में भरकर रखें और रोजाना ब्रश करते समय थोड़ी मात्रा में इस्तेमाल करें. चलिए जानते हैं इसके क्या-क्या फायदे हैं.

हर्बल टूथपेस्ट के क्या-क्या हैं फायदे

दांतों की सफाई बेहतर करता है- इस हर्बल टूथपेस्ट में मौजूद नीम, त्रिफला और बेकिंग सोडा दांतों पर जमी गंदगी और प्लाक को साफ करने में मदद करते हैं. इससे दांत साफ और स्वस्थ बने रहते हैं.

मसूड़ों को मजबूत बनाता है- मुलेठी और लौंग में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो मसूड़ों को मजबूत बनाने और सूजन या खून आने की समस्या को कम करने में सहायक हो सकते हैं.

मुंह की बदबू दूर करने में मददगार- दालचीनी और लौंग की खुशबूदार और एंटीसेप्टिक नेचुरल मुंह में बैक्टीरिया को कम करने में मदद करती है, जिससे सांस की बदबू कम हो सकती है.

दांतों का पीलापन कम करने में सहायक- इसमें मौजूद प्राकृतिक तत्व दांतों पर जमे दाग और पीलापन धीरे-धीरे कम करने में मदद कर सकते हैं, जिससे मुस्कान ज्यादा साफ और चमकदार दिखाई देती है.

केमिकल-फ्री और नेचुरल केयर- घर पर बनाया गया यह हर्बल टूथपेस्ट केमिकल-फ्री होता है. इसमें प्राकृतिक जड़ी-बूटियों का इस्तेमाल होता है, जो दांतों और मसूड़ों की देखभाल के लिए एक सुरक्षित ऑप्शन माना जाता है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     India’s Deportation Plan: अवैध बांग्लादेशियों को कैसे वापस भेजेगा भारत? विदेश मंत्रालय ने संसद में बताया पूरा एक्शन प्लान     |     Maharashtra Police Raid: नांदेड़ में भारी मात्रा में तलवारें और खंजर जब्त; 43 लाख की कीमत के 4796 हथियार बरामद, आरोपी गिरफ्तार     |     Judiciary vs Government: जजों की नियुक्ति में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; कहा- चुनाव आयुक्तों जैसा जोश यहाँ क्यों नहीं?     |     TVK Controversy: टीवीके विवाद के बीच क्यों चर्चा में आया ‘बोम्मई जजमेंट’? जानें क्या है राजभवन और फ्लोर टेस्ट का पूरा मामला     |     Maharashtra News: आंधी-तूफान में फंसा सीएम एकनाथ शिंदे का हेलीकॉप्टर; पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा     |     Char Dham Yatra 2026 Alert: चार धाम यात्रियों के साथ बड़ी ठगी; सस्ते हेलीकॉप्टर टिकट और VIP दर्शन के नाम पर साइबर ठग सक्रिय     |     Bihar Crime News: ‘मिलने बुलाया, फिर फंसा दिया’… प्रेमी के गंभीर आरोप, मुजफ्फरपुर में कॉलेज के बाहर से युवक गिरफ्तार     |     Chandranath Rath Murder Case: हमलावरों की बाइक के रजिस्ट्रेशन पर बड़ा खुलासा; जांच में आया नया मोड़, पुलिस के हाथ लगा अहम सुराग     |     Chandranath Rath Murder Case: हमलावरों की बाइक के रजिस्ट्रेशन पर बड़ा खुलासा; जांच में आया नया मोड़, पुलिस के हाथ लगा अहम सुराग     |     बस इतनी से बात पर ‘झुलसा’ परिवार, युवक ने पेट्रोल डालकर खुद को लगाई आग; पत्नी-सास भी घायल     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें