Chhattisgarh Opium Controversy: दुर्ग में भाजपा नेता के खेत में मिली अफीम की खेती, कांग्रेस ने सरकार को घेरा; जानें विनायक ताम्रकार पर क्या हुई कार्रवाई

रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार को दुर्ग जिले में भाजपा नेता के खेत में कथित अफीम की खेती का मामला जोरदार तरीके से गूंजा. शून्यकाल के दौरान नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने स्थगन प्रस्ताव लाते हुए सरकार पर दोषियों को बचाने और पूरे मामले में लीपापोती करने का आरोप लगाया. कांग्रेस ने आरोप लगाया कि प्रदेश को ‘धान का कटोरा’ बनाने वाली पहचान को सरकार ‘अफीम का कटोरा’ बनाने में लगी है. इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक और नारेबाजी हुई, बाद में कांग्रेस विधायक गर्भगृह में पहुंचकर नारेबाजी करने लगे, जिसके चलते वे स्वतः निलंबित हो गए.

विपक्ष का आरोप- अफीम खेती को मिल रहा सरकारी संरक्षण

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि राजधानी से करीब 50 किलोमीटर दूर एक व्यक्ति अपनी निजी जमीन पर अफीम की खेती कर रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि पूरे प्रदेश में नशे का जाल फैल रहा है और शासन के संरक्षण में यह अवैध खेती हो रही है. महंत ने कहा कि छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा कहा जाता है, लेकिन सरकार की नीतियों से यह ‘अफीम का कटोरा’ बनता जा रहा है.

FIR में असली आरोपी को बचाया गया

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि गांव के लोग होली के लिए लकड़ी इकट्ठा करने गए थे, तभी उन्हें खेत में अफीम की खेती दिखाई दी. उन्होंने आरोप लगाया कि कलेक्टर ने खुद स्वीकार किया कि विनायक ताम्रकार के खेत में अफीम की खेती हो रही थी, लेकिन एफआईआर में मुख्य आरोपी की जगह नौकर को आरोपी बनाया गया है. उन्होंने कहा कि असली आरोपी का नाम तीसरे नंबर पर है और पूरे मामले में लीपापोती की जा रही है.

सत्ता पक्ष का पलटवार

भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने विपक्ष के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि यह खेती नई नहीं है, बल्कि चार साल से चल रही है. उन्होंने सवाल उठाया कि जब यह खेती इतनी पुरानी है, तो कांग्रेस सरकार के समय इस पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई.

गृहमंत्री का जवाब

उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि 6 मार्च को मुखबिर से सूचना मिलने पर दुर्ग पुलिस ने समोद गांव के एक फार्म हाउस में छापा मारा. एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए मौके से आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और न्यायिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में जप्ती की कार्रवाई की गई. उन्होंने बताया कि कुल 6 हजार 242 किलोग्राम अफीम जब्त की गई है.

राज्य में नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है और पिछले दो वर्षों में दो हजार से अधिक मामलों में पांच हजार से ज्यादा आरोपियों पर कार्रवाई की गई है.- विजय शर्मा उपमुख्यमंत्री

स्थगन प्रस्ताव खारिज, सदन में नारेबाजी

मामले पर तीखी बहस के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने नेता प्रतिपक्ष का स्थगन प्रस्ताव अग्राह्य कर दिया. इसके विरोध में कांग्रेस विधायक गर्भगृह में पहुंचकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे और ‘धान के कटोरा को अफीम का कटोरा’ बनाने का आरोप लगाते रहे. गर्भगृह में प्रवेश करने के कारण कांग्रेस विधायक स्वतः निलंबित हो गए. अध्यक्ष के निर्देश पर वे नारेबाजी करते हुए सदन से बाहर चले गए.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Sharjeel Imam Interim Bail: दिल्ली हाई कोर्ट ने शरजील इमाम को दी अंतरिम जमानत, भाई के निकाह में होंगे शामिल; जानें कब तक रहेंगे बाहर?     |     T20 फाइनल में अभिषेक शर्मा क्या आउट हुए, दोस्त ही बन गया ‘जल्लाद’! मोबाइल पर मैच देख रहे साथी ने लड़के को पीट-पीटकर मार डाला; वैशाली में सनसनी     |     War Impact 2026: युद्ध के कारण गैस और ईंधन का संकट, इंडक्शन कुकर की रिकॉर्ड बिक्री; ठप पड़ी फैक्ट्रियां, आम जनता पर दोहरी मार     |     रेत माफिया ने उजाड़ दिया घर का इकलौता चिराग! 4 बहनों के भाई को ट्रैक्टर ने कुचला; मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल, इलाके में भारी तनाव     |     Kurukshetra Road Accident: कुरुक्षेत्र में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साले के सामने जीजा ने तोड़ा दम; आरोपी चालक फरार     |     फतेहाबाद पुलिस का ‘ऑपरेशन निक्का’ सफल! मुठभेड़ के बाद हत्या और दुष्कर्म का मुख्य आरोपी गिरफ्तार; पंजाब में भेष बदलकर छिपा था कुख्यात अपराधी     |     Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र में दुकान में लग गई भीषण आग, पड़ोसी की सूचना पर मचा हड़कंप; लाखों का नुकसान, जांच में जुटी पुलिस     |     Nuh Crime News: नूंह में विवाहिता के साथ ससुराल पक्ष की बर्बरता, नशीला पदार्थ पिलाकर बाल काटने का आरोप; 5 के खिलाफ FIR दर्ज     |     Karnal Police News: करनाल में एसपी का सख्त एक्शन, लापरवाही के आरोप में 6 पुलिसकर्मी निलंबित; विभागीय जांच के आदेश     |     CM Nayab Saini on Women Empowerment: महिलाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता हमारी प्राथमिकता—मुख्यमंत्री नायब सैनी; सिरसा में राज्य स्तरीय कार्यक्रम की मुख्य बातें     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें