फोन पर ‘गंदी बात’ और सरेआम पिटाई! पति-ससुर को पीटने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, अब पहुंचा सलाखों के पीछे

कबीरधाम: महिला से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पकड़े गए शख्स पर आरोप है कि वो महिला को उसके फोन पर कॉल कर परेशान करता था. फोन कर आरोपी महिला से भद्दी-भद्दी बातें भी बोलता था. महिला ने जब आरोपी का विरोध किया तो आरोपी ने महिला के पति और ससुर की पिटाई कर दी. थक हारकर महिला अपने परिजनों के साथ एसपी के पास पहुंची. परिवार ने एसपी ने घटना की शिकायत की. जिसके बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया.

फोन पर महिला से करता था भद्दी-भद्दी बातें

पीड़िता ने थाने में दर्ज अपनी शिकायत में कहा, आरोपी लंबे वक्त से उसे फोन पर परेशान कर रहा था. फोन पर आरोपी जबरन अपने प्यार का इजहार करता और उसे भद्दी-भद्दी बातें किया करता. जब वो इस बात का विरोध करती तो आरोपी उसे और उसके परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी देता. पीड़ित परिवार ने इस बात की शिकायत अपने निकटतम थाने में भी दर्ज कराई. पीड़ित का आरोप है कि थाने में शिकायत दर्ज कराने के बाद भी आरोपी पर किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की गई.

एसपी दफ्तर में महिला ने की शिकायत, हुई तगड़ी कार्रवाई

होली के दिन जब पीड़िता घर पर अकेली थी तो आरोपी जबरन उसके घर में घुस गया. आरोपी ने महिला के साथ बदतमीजी की कोशिश की. महिला खुद को बचाने के लिए घर से बाहर भागकर निकली. आरोपी ने सड़क पर भी महिला का पीछा किया. इस दौरान किसी ने भी पीड़ित महिला की मदद नहीं की. न ही आरोपी को पकड़ने और समझाने की जहमत उठाई. इसी बीच महिला का पति और ससुर मौके पर पहुंचे. दोनों ने जब आरोपी को रोकने की कोशिश की तो उसने पति और ससुर की पिटाई कर दी. आरोपी की ओर से की गई मारपीट में महिला के पति और ससुर को चोटें आई हैं. गुरुवार को महिला अपने पति के साथ परिवार न्याय की मांग को लेकर एसपी दफ्तर पहुंची. मौके पर मौजूद डीएसपी कृष्ण कुमार चंद्राकर ने उनकी शिकायत सुनी. डीएसपी ने कड़ी से कड़ी कार्रवाई का भरोसा परिवार को दिया. जिसके बाद परिवार वापस अपने घर लौटा.

डीएसपी ने क्या कहा ?

डीएसपी कृष्ण कुमार चंद्राकर ने पीड़िता कहा कि वो निश्चिंत होकर अपने घर जाएं. पुलिस अपना काम मुस्तैदी के साथ करेगी. परिवार के जाते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गांव से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज किया है. आरोपी को पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया गया.

पीड़ित इन बातों का रखें ध्यान

  • बिना डरे आरोपी की शिकायत थाने में करें
  • पीड़ित जब डरता है तो आरोपी की हिम्मत बढ़ती है
  • डरने के बजाए आस-पास के लोगों से मदद मांगें
  • थाने में शिकायत करने के बाद उसकी पावती जरूर लें
  • थाना स्तर पर जब शिकायत नहीं सुनी जाए, तो एसपी या डीएसपी से मिलें
  • आरोपी के बारे में शिकायत में विस्तार से बताएं
  • महिलाओं के लिए काम करने वाली संस्था से भी मदद मांगें
  • महिला आयोग से भी शिकायत कर सकती हैं

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     अविश्वास प्रस्ताव से पहले PM मोदी का विपक्ष पर बड़ा प्रहार! बोले- ‘ओम बिरला अहंकारी उत्पाती छात्रों को ठीक करना जानते हैं’     |     Chitrakoot School News: पढ़ाई की जगह छात्राओं से मसाज कराने वाली प्रधानाध्यापिका निलंबित, जांच के बाद बीएसए की बड़ी कार्रवाई     |     ईरान-इजराइल जंग से नहीं महंगी होगी पेट्रोल-डीजल की कीमतें! भारत सरकार का बड़ा बयान- ‘हमारे पास है तेल का पर्याप्त स्टॉक’     |     अन्ना हजारे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी! मिडिल ईस्ट की जंग देख भावुक हुए अन्ना, बोले- ‘शांति के लिए पहल करे भारत’     |     अमित शाह की हुंकार! ‘केदारनाथ से कन्याकुमारी तक चुन-चुनकर बाहर होंगे घुसपैठिये’, जन-जन की सरकार समारोह में बड़ा ऐलान     |     Purnia Crime News: पूर्णिया में बुजुर्ग महिला से दरिंदगी, हत्या के बाद शव से रेप और फिर पेड़ से लटकाया; इलाके में भारी तनाव     |     IPS Anshika Verma Wedding: आईपीएस अंशिका वर्मा और केके बिश्नोई जल्द बंधेंगे शादी के बंधन में, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वेडिंग कार्ड     |     UPSC Result में ‘हमशक्ल’ नाम का खेल! 301वीं रैंक पर दो आकांक्षा सिंह का दावा, जानें कौन है असली अफसर?     |     जींद में रोंगटे खड़े कर देने वाला कांड: रंग फैक्ट्री में लगी आग, बाहर से ताला लगा होने के कारण 4 महिलाएं जिंदा जलीं!     |     Bihar Politics: निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री पर उपेंद्र कुशवाहा का रुख साफ, बोले- JDU के अस्तित्व के लिए यह जरूरी     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें