Tarun Murder Case: दिल्ली: उत्तम नगर में तरुण की हत्या के बाद भारी बवाल; उग्र भीड़ ने फूंकी कारें, इलाके में तनाव दिल्ली/NCR By Nayan Datt On Mar 6, 2026 दिल्ली के उत्तम नगर में तरुण नाम के युवक की हत्या के बाद से लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त है. आक्रोशित लोगों ने आरोपियों के घर के बाहर खड़ी एक गाड़ी को आग के हवाले कर दिया. बीती रात इसी जगह पर तीन गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई थी. उन्हीं में से एक गाड़ी में आग लगाई गई है. लोगों के आक्रोश को देखते हुए इलाके में भारी सांख्य में पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों को तैनात किया गया. आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर लोग हंगामा कर रहे हैं. यह भी पढ़ें Namo Yamuna Cruise: दिल्ली में ‘नमो यमुना’ क्रूज… May 1, 2026 Delhi Weather Alert: दिल्ली-NCR में फिर बदलेगा मौसम; 24 घंटे… May 1, 2026 बता दें कि उत्तम नगर में होली के दिन एक सात साल की बच्ची के हाथ से पानी से भरा गुब्बारा छूटकर दूसरे समुदाय की महिला के ऊपर गिर गया था. इसके बाद दूसरे समुदाय के कई लोगों ने इकट्ठे होकर मारपीट शुरू कर दी, जिसमें 27 साल के तरुण की मौत हो गई. उत्तम नगर के जेजे कॉलोनी के ए ब्लॉक में तरुण का परिवार रहता है. Share