विदेश जाने का सपना पड़ा भारी! कुरुक्षेत्र का युवक जेल जाने के बाद भारत डिपोर्ट, कबूतरबाजी के जाल में फंसा परिवार

कुरुक्षेत्र : हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के एक युवक को एजेंट द्वारा वर्क वीजा का झांसा देकर गलत दस्तावेजों पर इंग्लैंड भेजने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एजेंट ने युवक के परिवार से करीब 18 लाख रुपये भी ठग लिए। इंग्लैंड पहुंचते ही युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और दो महीने जेल में रखने के बाद उसे भारत डिपोर्ट कर दिया गया।

मामले में राजबीर सिंह निवासी गांव मंगौली जाटान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी एजेंट दर्शन लाल ने उसके साले सतप्रकाश के बेटे मोहित को इंग्लैंड में वर्क परमिट पर नौकरी दिलाने का झांसा दिया था। दिसंबर 2023 में उन्होंने मोहित का पासपोर्ट और एक लाख रुपये नकद एजेंट को दे दिए थे। इसके बाद लाडवा में 50 हजार रुपये और दिए गए।

शिकायतकर्ता के अनुसार कुछ समय बाद एजेंट ने फोन कर बताया कि मोहित इंग्लैंड पहुंच गया है और बाकी पैसे जमा करवाने को कहा। इस पर परिवार ने करीब 16.50 लाख रुपये और नकद दे दिए। लेकिन बाद में पता चला कि आरोपी ने मोहित को वर्क वीजा की बजाय सीडीसी (सीमेन डॉक्यूमेंट सर्टिफिकेट) पर भेजा था, जो जहाजों पर काम करने के लिए होता है। इंग्लैंड के एयरपोर्ट पर उतरते ही अधिकारियों ने मोहित को गिरफ्तार कर लिया और उसे जेल भेज दिया। करीब दो महीने बाद उसे डिपोर्ट कर भारत वापस भेज दिया गया।

पीड़ित परिवार ने जब अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपी टालमटोल करने लगा। बाद में उसने अप्रैल 2025 में 18 लाख रुपये का चेक दिया, लेकिन वह बैंक में लगाने पर बाउंस हो गया। इसके बाद आरोपी ने कार्रवाई के डर से 6 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए, जबकि बाकी पैसे लौटाने से इनकार कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी एजेंट के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Deepika Padukone Pregnancy: फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग शुरू! सेट से लीक हुई फोटो में दीपिका का हाथ पकड़े दिखे किंग खान     |     Donald Trump Attack: सिर्फ 4 सेकंड में सुरक्षा घेरा पार! ट्रंप की डिनर पार्टी में फायरिंग का खौफनाक CCTV वीडियो आया सामने     |     Economy News: डीजल-ATF पर विंडफॉल टैक्स में बड़ी कटौती; पेट्रोल निर्यात पर नहीं लगेगी ड्यूटी, आम जनता और कंपनियों को राहत     |     Buddha Purnima 2026: बुद्ध पूर्णिमा पर पढ़ें भगवान बुद्ध के जन्म, ज्ञान और मोक्ष की कथा; घर में आएगी सुख-समृद्धि     |     FSSAI Weight Loss Tips: मोटापा दूर करने के लिए अपनाएं FSSAI की ये 7 अच्छी आदतें; हमेशा रहेंगे फिट और एक्टिव     |     Delhi Weather Alert: दिल्ली-NCR में फिर बदलेगा मौसम; 24 घंटे में बारिश की चेतावनी, हिमाचल में बर्फबारी और यूपी-बिहार में भी अलर्ट     |     Punjab High Court on Security: हरभजन सिंह और उनके परिवार की सुरक्षा पर सवाल! HC ने पंजाब सरकार को दिया सुरक्षा बहाल करने का निर्देश     |     Maharashtra Bird Flu: महाराष्ट्र के नवापुर में बर्ड फ्लू का कहर; 1.40 लाख मुर्गियां मारी जाएंगी, 5 किमी तक बफर जोन घोषित     |     ATS Operation: संदिग्ध आतंकियों का बड़ा खुलासा; निशाने पर थे 5 हिंदू नेता, ग्रेनेड हमले से दहशत फैलाने की थी साजिश     |     Saharanpur Crime: सहारनपुर में ठगों के हौसले बुलंद! जज से हज यात्रा के नाम पर 24 लाख रुपये की ठगी, पुलिस महकमे में हड़कंप     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें