बहराइच में कलयुगी बेटे का खौफनाक तांडव: आधी रात को मां-बाप समेत 4 को काट डाला, वजह जानकर कांप जाएगी रूह!

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है. रुपईडीहा थाना क्षेत्र के बसंतपुर उदल (रामनगर) गांव में रविवार और सोमवार की दरमियानी रात एक कलयुगी बेटे ने मामूली विवाद में अपने ही परिवार के चार सदस्यों की कुल्हाड़ी से काटकर बेरहमी से हत्या कर डाली. इस खूनी खेल में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं. जबकि घर में मौजूद एक मासूम बच्चा चमत्कारिक रूप से सुरक्षित बच गया.

घटना रात करीब 12:30 बजे की है, जब पूरा गांव गहरी नींद में था. अचानक बडलूराम के घर से उठी चीखों ने सन्नाटे को चीर दियाय बताया जा रहा है कि पिता द्वारा बेची गई जमीन और गहनों के पैसों के बंटवारे को लेकर भाइयों और पिता के बीच विवाद चल रहा था. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी ने वहशीपन की सारी हदें पार कर दीं और कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार शुरू कर दिए.

आंगन में बिछीं लाशें, खून से लथपथ मिला घर

मौके पर पहुंची पुलिस ने जब घर के अंदर का नजारा देखा तो वो भी सन्न रह गए. आंगन और कमरों में चारों तरफ खून फैला हुआ था. इस नरसंहार में पिता बडलूराम (62), मां संजू देवी (60), दादी शिताला (82) और बहन पार्वती (20) की मौत हुई है. हैरानी की बात यह रही कि इस कत्लेआम के बीच घर में मौजूद एक मासूम बच्चा पूरी तरह सुरक्षित मिला, जिसे पुलिस ने तुरंत अपनी सुरक्षा में ले लिया.

घायल लखनऊ रेफर, गांव बना छावनी

चीख-पुकार सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची 112 नंबर की टीम ने घायल गुरुदेव (40) और निरंकार (30) को अस्पताल पहुंचाया. निरंकार की हालत नाजुक होने के कारण उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है.

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी राम नयन सिंह और एएसपी ग्रामीण दुर्गा प्रसाद त्रिपाठी भारी पुलिस बल और पीएसी के जवानों के साथ गांव पहुंचे. फिलहाल गांव में तनाव को देखते हुए भारी फोर्स तैनात की गई है.

फॉरेंसिक टीम को मिली कुल्हाड़ी

देर रात फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए और घर के बाहर झाड़ियों से वही कुल्हाड़ी बरामद कर ली है, जिससे इस वारदात को अंजाम दिया गया. पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी गहरे मानसिक तनाव में था और संपत्ति विवाद को लेकर काफी समय से रंजिश रख रहा था. पुलिस अब घायलों के होश में आने का इंतजार कर रही है ताकि हत्याकांड की कड़ियों को पूरी तरह जोड़ा जा सके.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     भोजपुरी इंडस्ट्री में फिर मचेगा तहलका! खेसारी लाल यादव के नए गाने ‘ससुरवा में का करबू?’ का पोस्टर रिलीज, रानी के साथ जमी जोड़ी     |     Israel-Lebanon War: लेबनान में इजराइल का ‘महाविस्फोट’, 450 टन बारूद से उड़ाई हिजबुल्लाह की 2 KM लंबी सुरंग; भूकंप जैसा कांपा इलाका     |     Ganga Expressway Inauguration: पीएम मोदी ने किया गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन, मेरठ से प्रयागराज का सफर अब सिर्फ 6 घंटे; जानें 12 जिलों को कैसे होगा फायदा     |     Smartphone Care Tips: चिलचिलाती गर्मी में कहीं ब्लास्ट न हो जाए फोन की बैटरी! स्मार्टफोन को ठंडा रखने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स     |     PM Modi in Kashi: सर्वार्थ सिद्धि योग में पीएम मोदी ने की बाबा विश्वनाथ की विशेष पूजा, बंगाल चुनाव के नतीजों से पहले लिया आशीर्वाद     |     गर्मियों में अमृत है ‘सौंफ का पानी’: खाली पेट पीने से वेट लॉस और ग्लोइंग स्किन समेत मिलते हैं ये 5 बेमिसाल फायदे     |     Jalgaon Accident News: जलगांव में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने के बाद गैस टैंकर से टकराई क्रूजर; नई नवेली दुल्हन समेत 3 की मौत     |     Delhi Police Operation: दिल्ली पुलिस ने तोड़ी ISI की कमर, मूसेवाला मर्डर के आरोपी शाहबाज अंसारी के हथियार सिंडिकेट का भंडाफोड़; 9 गिरफ्तार     |     West Bengal Election 2026: फाल्टा में EVM के ‘कमल’ बटन पर टेप लगाने का आरोप, चुनाव आयोग बोला- ‘जरूरी हुआ तो होगी दोबारा वोटिंग’     |     Garhwa Crime News: दूल्हे को चश्मा पहनाने की जिद में खूनी खेल, बाराती की पीट-पीटकर हत्या; गढ़वा में मातम में बदली शादी     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें