वैशाली में भीषण सड़क हादसा: कंटेनर की टक्कर से कार के उड़े परखच्चे, अररिया CS और पत्नी ने मौके पर ही तोड़ा दम

बिहार के वैशाली में बीते शनिवार को हाजीपुर-मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग टोल प्लाजा के पास एक कार और कंटेनर में भीषण टक्कर हो गई. घटना में अररिया सदर अस्पताल अधीक्षक डॉक्टर जितेंद्र प्रसाद और उनकी पत्नी ज्योत्सना प्रसाद की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं कार चालक संजय कुमार सुधांशु गम्भीर रूप से घायल हो गया, जिले इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना सराय थाना क्षेत्र की है.

टक्कर इतनी जोरदार था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. वहीं कार में सवार दंपती का कुत्ता बाल-बाल बच गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने डॉक्टर दंपती और कार चालक को इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टर ने जितेंद्र प्रसाद और उनकी पत्नी को मृत घोषित कर दिया. मृतक 60 वर्षीय डॉक्टर जितेंद्र प्रसाद अररिया सदर अस्पताल में अधीक्षक के पद पर तैनात थे. वह मूल रूप से पटना के शेखपुरा वरविघा के रहने वाले थे.

सास को देखने पटना जा रहे थे डाॅ. जितेंद्र

मृत ज्योत्सना प्रसाद के भाई दीपक कुमार के अनुसार दोनों कार से मेरी मां को देखने पटना मेदांता अस्पताल आ रहे थे. उन्होंने बताया कि कार निजी चालक चला रहा था, जो एक दिन के लिए पटना पहुंचाने के लिए रखा गया था. घटना में घायल चालक संजय कुमार सुधांशु अररिया के रहने वाले हैं.

सराय थाना एसआई दीपक कुमार ने बताया कि टोल प्लाजा के कुछ दूरी पर कार और कंटेनर में टक्कर कीन सूचना मिली, जिसके बाद तुरंत मौके पर पहुंचकर कार में डाॅ. जितेंद्र, उनकी पत्नी और ड्राइवर को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डाॅक्टरों ने जितेंद्र प्रसाद और उनकी पत्नी को मृत घोषित कर दिया.

पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौप दिया और घटना की जांच कर रही है. सदर अस्पताल प्रशासन ने डॉक्टर दंपती के शव को उनके पैतृक गांव शेखपुरा भेज दिया गया है, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Surat Sex Racket: सूरत के स्पा सेंटर में ‘टोकन सिस्टम’ से चल रहा था देह व्यापार, पुलिस छापेमारी में बड़ा खुलासा     |     Supreme Court Guidelines on Arrest: गिरफ्तारी से पहले नोटिस देना अनिवार्य, जानें सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला     |     Al-Falah University Scam: फरीदाबाद की अल-फलह यूनिवर्सिटी का बड़ा फर्जीवाड़ा, ऐसे बनाया सिस्टम को बेवकूफ     |     Jalandhar AAP Leader Murder: पंजाब के जालंधर में AAP नेता की गोली मारकर हत्या, इलाके में तनाव     |     खंडवा में धारा 163 लागू: बिना अनुमति रैली और जुलूस पर प्रतिबंध, 5 अप्रैल तक रहेंगे सख्त नियम     |     Eastern Nagaland Peace Pact: नागालैंड में खत्म हुआ गतिरोध; गृह मंत्री अमित शाह ने बताया कैसे बनी ENPO के साथ बात     |     Greater Noida Crime News: 30 मेडल विजेता शूटर शिवम ठाकुर की कार पर हमला; बदमाशों ने पीछा कर गोलियां चलाईं, बाल-बाल बचे     |     Delhi CM Rekha Gupta on Pollution: प्रदूषण के लिए पिछली सरकार जिम्मेदार; सीएम रेखा गुप्ता का ‘AAP’ पर बड़ा सियासी हमला     |     Salman Khan Jaipur Court Appearance: कल जयपुर की अदालत में पेश होंगे सलमान खान, जानें किस पुराने मामले में बढ़ा सस्पेंस     |     Rahul Gandhi Slams PM Modi: “सवालों से इतनी घबराहट?” पीएम मोदी के राज्यसभा भाषण पर राहुल गांधी का तीखा पलटवार     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें