उत्तराखंड में अब ₹1000 में हवाई सफर! देहरादून से शुरू होगी हेली-सेवा, हर दिन दो फ्लाइट चलेंगी, जानें रूट और बुकिंग की पूरी डिटेल

उत्तराखंड में उड़ान योजना के तहत, हेरिटेज एविएशन देहरादून से गौचर के बीच नई हेली-सेवा शुरू करने जा रही है, जिसकी शुरुआत 6 दिसंबर से होगी. यह सेवा हर दिन दो उड़ानों के साथ होगी. इसकी एडवांस टिकट बुकिंग भी शुरू हो गई है. उड़ान योजना का उद्देश्य लोगों को हवाई यात्रा से जोड़ना है. साथ ही छोटे और दूरदराज गांवों की शहर से बेहतर कनेक्टिवी तैयार करना है. अब बहुत ही कम किराए और समय में लोग अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे.

देहरादून से गौचर के जाने वाले हेलीकॉप्टर में 6-सीट की क्षमता होगी. यह यात्रा देहरादून से शुरू होगी, जो कि गौचर तक चलेगी. इसी बीच में कई स्टॉपेज भी तैयार किए गए हैं. यहां से लोग हेलीकॉप्टर से यात्रा शुरू और खत्म कर सकेंगे. मार्ग- देहरादून से नई टिहरी, नई टिहरी से श्रीनगर और आखिरी में हेलीकॉप्टर श्रीनगर से गौचर तक यात्रियों को लेकर जाएगा. दिन में दो बार यह हेलीकॉप्टर सेवा लोगों का लाने-जाने के लिए उपलब्ध रहेगी.

जानें क्या होगी टाइमिंग

पहली फ्लाइट देहरादून एयरपोर्ट से सुबह 10:15 बजे रवाना होगी. इसके अलावा, गौचर से वापसी की पहली फ्लाइट सुबह 11:00 बजे उड़ान भरेगी. दूसरी फ्लाइट की शुरुआत दोपहर 2:30 बजे होगी. यह देहरादून से नई टिहरी के लिए रवाना होगी. गौचर से दूसरी फ्लाइट दोपहर 3:00 बजे चलेगी, और निर्धारित रूट पार करते हुए शाम 3:45 बजे देहरादून पहुंचेगी. इस नई हेली-सेवा का उद्देश्य पर्वतीय और दुर्गम इलाकों के बीच यात्रा को आसान, तेज और सुविधाजनक बनाना है.

राज्य में बेहतर होगी एयर कनेक्टिविटी

सड़क मार्ग की तुलना में हवाई सेवा से काफी समय की बचत होगी. इससे सबसे ज्यादा फायदा उन पर्यटकों और स्थानीय लोगों को होगा, जिन्हें गौचर, श्रीनगर या नई टिहरी से देहरादून या फिर अन्य जगहों पर जाना चाहते हैं. उन्हें बहुत ज्यादा घुमकर या फिर लंबा सफर तय नहीं करना पड़ेगा. उनके लिए हेली सेवा बेहतर विकल्प होगी. यह पहल राज्य में एयर कनेक्टिविटी को मजबूत करने और दुर्गम पहाड़ी इलाकों से आबादी को जोड़ने की दिशा में एक कदम है.

देहरादून से न्यू टिहरी और न्यू टिहरी से देहरादून का किराया 2000 रुपए तय किया गया है, जबकि न्यू टिहरी से श्रीनगर, श्रीनगर से गौचर, गौचर से श्रीनगर और श्रीनगर से न्यू टिहरी रूट पर 1000 रुपए किराया लगेगा.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Box Office Blast: ‘धुरंधर 2’ तोड़ेगी ‘पठान’ और ‘जवान’ का रिकॉर्ड? रणवीर सिंह रचने जा रहे हैं ऐसा इतिहास जो आज तक किसी बॉलीवुड फिल्म ने नहीं किया!     |     Trump Warns Iran 2026: डोनाल्ड ट्रंप का ईरान पर तीखा हमला, बोले- “20 गुना ताकत से करेंगे पलटवार”; मिडिल ईस्ट में महायुद्ध की आहट     |     दुनिया पर महायुद्ध का साया! 11 दिन में 11 देशों पर हमला; ईरान-इजराइल के मिसाइल और ड्रोन से दहल उठा मिडल ईस्ट, देखें तबाही का मंजर     |     Share Market Today 10 March: सेंसेक्स और निफ्टी में जबरदस्त रिकवरी, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से बदला मूड; रिलायंस और टाटा स्टील में हलचल     |     Human Brain Computing: क्या AI को मात देगा इंसानी दिमाग? वैज्ञानिकों ने बनाया ‘बायो-कंप्यूटर’, जीवित कोशिकाओं से चलेंगे भविष्य के डेटा सेंटर     |     दिन में हो जाएगी रात! 6 मिनट 22 सेकंड तक छाया रहेगा घना अंधेरा; जानें कब लगेगा 21वीं सदी का दूसरा सबसे लंबा सूर्य ग्रहण?     |     मच्छरों का काम तमाम! घर पर ही बनाएं 100% नेचुरल ‘मॉस्किटो रिपेलेंट’; बाजार वाली कॉइल और लिक्विड को कहें बाय-बाय     |     Surat Suicide Case: सूरत में दो मेडिकल छात्राओं ने किया सुसाइड, एनेस्थीसिया ओवरडोज से गई जान; पुलिस को मौके से मिले खाली वायल     |     Mathura Crime News: भजन कुटी में नाबालिग से कुकर्म के आरोपी बाबा की पिटाई, वीडियो वायरल होने पर मची सनसनी; पुलिस ने दर्ज किया मामला     |     Mission 2029: संसद में महिलाओं की होगी ‘बल्ले-बल्ले’! 33% आरक्षण के साथ बढ़ेगा प्रतिनिधित्व; क्या आपकी सीट भी हो जाएगी महिलाओं के लिए रिजर्व?     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें