पायल एक नया सवेरा फाउंडेशन ने एचआईवी पीडि़त बच्चे को उपलब्ध कराया 2 माह का राशन छत्तीसगढ़ By Nayan Datt On Feb 16, 2022 बिलासपुर । पायल एक नया सवेरा फाउंडेशन की अध्यक्ष पायल लाठ द्वारा एचआईवी पीडि़त बच्चे को गोद लिया गया है और उन्होंने उस बच्चे के पूरे खर्च का जिम्मा भी उठाया है एचआईवी पीडि़त से परिवार आर्थिक हालात से बहुत ही कमजोर है और घर में बच्चा भी एचआईवी पॉजिटिव होने के बाद उसको जरूरी भोजन उपलब्ध कराना उस परिवार के लिए मुमकिन नहीं है.. जिसके बाद पायल लाठ ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय देते हुए उस बच्चे को गोद लेते हुए उसका का खर्च उठाने का निर्णय लिया है वह परिवार अब भाटापारा जिले शिफ्ट हो गया है इस वजह से हर माह राशन लेने बिलासपुर नहीं आ पाता है.. इसे देखते हुए पायल लाठ ने एक साथ 2 माह का राशन के पिता जी को उपलब्ध कराया बता दे कि.. एचआईवी पॉजिटिव होने की वजह से बच्चे का भोजन सामान्य भोजन से थोड़ा अलग होता है खानपान में पौष्टिकता और न्यूट्रिशन से भरपूर भोजन बच्चे के प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है.. ऐसे में पायल द्वारा किए जा रहे हैं कार्य को सराहा तो जा रहा है इसके साथ ही साथ उनके द्वारा मानवता की मिसाल भी शहर में पेश की जा रही है। Share