लखनऊ से बेमेतरा आ रही यात्री बस पलटी, एक व्यक्ति की मौत, 20 से ज्यादा लोग घायल

जिले के वनांचल ग्राम हनुमत खोल घाटी मोड़ पर एक टूरिस्ट बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस के नीचे दबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं घटना में 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। जिसमें से छह लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिन्हें जिला अस्तपाल रेफर किया गया। बाकी घायलों का उपचार कुकदुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में किया गया। घटना सोमवार की सुबह 8.30 बजे की है। लखनऊ से बेमेतरा वापस आ रही पक्षीराज बस एमपी 18 पी 0383 बजाग-कुकदुर मार्ग घोड़ाघाट अधचरा के पास अनियन्त्रित होकर पलट गई। इसमें ग्राम खपरी जिला बेमेतरा निवासी हरिचन्द निषाद वाहन के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे में करीब 25 महिला-पुरुष घायल हुए।

घटना में छह लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें जिला अस्पताल कवर्धा रेफर किया गया। पुलिस ने बताया कि एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बस यदि सड़क में न पलट कर दूसरे किनारे पलटती तो नीचे गहरी खाई थी। बस में 65 यात्री सवार थे, जो लखनऊ से बेमेतरा के लिए निकले थे, जिसमें कबीरधाम, महासमुंद और बेमेतरा जिले के यात्री सवार थे। सुबह-सुबह चालक को झपकी आने के कारण मोड़ पर नियंत्रण खो दिया।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद: कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय नजरबंद, दर्शन करने जा रहे नेताओं को रोका गया     |     अहमदाबाद: टीचर के जोरदार थप्पड़ से 10वीं के छात्र का कान का पर्दा फटा, स्कूल में हंगामा     |     केतन अग्रवाल हत्याकांड: मुख्य आरोपी सिया गोयल के भाई को 10 करोड़ का मानहानि नोटिस     |     Ram Mandir Donation Scam: चंपत राय ने पुलिस पूछताछ में क्या कहा? चढ़ावा चोरी मामले में दी सफाई     |     Ayodhya News: राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा अपडेट; आरोपियों के घर से हुई ज्वेलरी और कैश की रिकवरी     |     Maharashtra Monsoon Session: विधानसभा में गूंजा पेपर लीक का मुद्दा; विपक्ष का बड़ा हमला, सरकार पर उठाए सवाल     |     Ayatollah Ali Khamenei Funeral: ईरान के दिवंगत सुप्रीम लीडर का 4 जुलाई को होगा अंतिम संस्कार; भारत भेजेगा प्रतिनिधिमंडल     |     Ram Mandir Donation Scam: ‘चढ़ावा चोरों’ का सामाजिक बहिष्कार शुरू; अयोध्या बार एसोसिएशन ने केस लड़ने से किया इनकार     |     Himachal Pradesh Model Panchayat: टिहरी पंचायत का बड़ा फैसला; पशु क्रूरता पर जुर्माना और पर्यावरण संरक्षण का अनोखा नियम     |     West Bengal UCC Update: पश्चिम बंगाल में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने की तैयारी; ड्राफ्ट कमेटी का हुआ ऐलान     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें