बालों में गुनगुना करके लगाएं ये 4 तेल, हेयरफॉल होगा कंट्रोल

सर्दियों में स्कैल्प की सही देखभाल करेंगे तो बाल मजबूत होंगे. ठंड और इस मौसम में चलने वाली हवाओं के कारण स्कैल्प ड्राई हो जाती है. इसके कारण बालों की जड़ें कमजोर हो सकती हैं. सर्दियों में हेयर फॉल से बचने के लिए गुनगुने तेल की मालिश जरूर करें. इससे बालों और स्कैल्प दोनों को पोषण मिलेगा. इसके साथ ही, डैंड्रफ से भी छुटकारा मिलेगा.

गुनगुने तेल से स्कैल्प की मालिश करने से रक्त संचार बढ़ता है. इससे बालों की जड़ों को पोषण मिलने के साथ-साथ हेयर ग्रोथ भी बढ़ती है. सिर में तेल की मालिश करने से स्ट्रेस भी नहीं होता और नींद भी बेहतर आती है. आइए जानते हैं कि बालों में कौन-कौन से तेल की मालिश करनी चाहिए.

नारियल तेल

नारियल तेल से स्कैल्प की मालिश की जा सकती है इसमें मौजूद एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण स्कैल्प का संक्रमण दूर करने में मदद करते हैं. यह बालों को गहरी नमी देता है. आप सुबह गुनगुना नारियल तेल सिर पर लगा लें और फिर शैंपू कर लें.

ऑलिव ऑयल

जैतून का तेल बालों को मुलायम और चमकदार बनाने के लिए फायदेमंद माना जाता है. यह तेल स्कैल्प की नमी को बनाए रखता है और ड्राईनेस को दूर करता है. इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो बालों को पोषण देने के साथ-साथ स्कैल्प की खुजली को भी रोकते हैं. इसे कम से कम आधे घंटे तक सिर में लगाकर रखें.

बादाम का तेल

बादाम के तेल में विटामिन E, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस जैसे पोषक तत्व होते हैं. ये बालों की जड़ को मजबूत करते हैं. इसे लगाने से डैंड्रफ की दिक्कत भी नहीं होती. गुनगुने बादाम तेल से मालिश करने से बालों की ग्रोथ तेजी से होती है. हल्के गुनगुने बादाम तेल को 20 मिनट तक स्कैल्प में लगाकर रखें.

कैस्टर ऑयल

कैस्टर ऑयल में भरपूर मात्रा में राइसीनोलिक एसिड होता है, जो बालों के विकास को बढ़ावा देने में मदद करता है. यह तेल स्कैल्प को हाइड्रेट करता है और बालों को झड़ने से बचाता है. गुनगुने कैस्टर तेल से मालिश करने से बालों की जड़ें मजबूत होती हैं. इसे 20 मिनट तक लगाकर बालों को धो लें.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख     |     सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरोध     |     Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्थी में उलझी पुलिस     |     Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बताया निराधार     |     Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जांच में जुटी पुलिस     |     Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस     |     Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और नेताओं का रुख     |     Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच कमेटी बैठी     |     Delhi News: ‘जंगलराज’ के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर BJP को घेरा     |     Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी सूरत     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें