अंडरवर्ल्ड के खिलाफ मुंबई में ED की बड़ी कार्रवाई महाराष्ट्र By Nayan Datt On Feb 15, 2022 प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आज कई जगहों पर छापेमारी की है। अंडरवर्ल्ड और उससे जुड़ी संपत्तियों की खरीद-फरोख्त से संबंधित धन शोधन के मामले की जांच के तहत मुंबई में मंगलवार को कई स्थानों पर छापा मारा गया है। इस दौरान ईडी के अधिकारी दऊद इब्राहिम की बहन हसीना पार्कर के घर तक भी पहुंचे। यह भी पढ़ें Aditya Thackeray on Middle East Crisis: आदित्य ठाकरे ने… Mar 11, 2026 Rajya Sabha Election 2026: शरद पवार, रामदास अठावले और अभिषेक… Mar 10, 2026 आपको बता दें कि महाराष्ट्र की राजधानी में लगभग 10 स्थानों पर तलाशी ली जा रही है। यह कार्रवाई धन शोधन निवारण कानून (पीएमएलए) के अंतर्गत की जा रही है। सूत्रों ने बताया कि एक नेता से जुड़े कुछ परिसरों पर भी छापा मारा गया है। Share