मनचलों से परेशान किशोरी ने पिया ऑलआउट, सड़क पर की थी छेड़खानी, भाई को भी पीटा

उत्तर प्रदेश के मेरठ में मनचलों के हौसले बुलंद हैं. मेरठ में कुछ मनचले युवकों ने भाई के साथ जा रही 16 साल की किशोरी के साथ छेड़छाड़ किया. युवकों ने किशोरी के भाई को मोटरसाइकिल से उतरकर लाठी डंडे से बुरी तरह पीटा. किशोरी के भाई ने बताया कि वो युवक किशोरी के स्कूल में ही पढ़ते थे और वो काफी समय से ही उसे परेशान कर रहे थे.

मनचलों की छेड़खानी से परेशान होकर भाई ने अपनी बहन का स्कूल बदलवाया था. स्कूल बदलने के बाद टीसी लेने के लिए किशोरी अपने दूसरे भाई के साथ गई हुई थी. रास्ते में युवकों ने पकड़ के खींच लिया और दोनों के साथ मारपीट की. इसी बात से परेशान होकर किशोरी ने घर आ कर मच्छर मारने वाला ऑल आउट पी लिया. किशोरी की हालत बहुत खराब होने के कारण घरवालों ने युवती को अस्पताल में भर्ती कराया. घरवालों ने किशोरी को परेशान करने वालो के खिलाफ थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई.

छेड़छाड़ की धाराओं में मुकदमा दर्ज

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस मां की तहरीर के आधार पर छेड़छाड़ की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया. पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर अब जांच चल रही है. आरोपी नाबालिग युवकों को पकड़ने के लिए पुलिस ने टीम भी गठित की है. फिलहाल, किशोरी की हालत डॉक्टरों ने स्थिर बताई है और उसका इलाज जारी है. किशोरी अभी भी सदमे में है इसलिए वो किसी से भी बात नहीं कर रही है.

पीड़िता के घरवालों का आरोप ये भी था कि कुछ वक्त पहले भी किशोरी के साथ छेड़खानी की गई थी, इसी सदमे में किशोरी के पिता की मौत हो गई थी. पीड़िता के भाई ने बताया कि पुलिस को पहले भी शिकायत की थी, लेकिन पिता की मौत हो गई तो उस केस को बंद करवा दिया था. भाई ने इस वजह से अपनी बहन का स्कूल बदलवा दिया था. हालांकि, पुलिस की मानें तो इस बारे में उनको कोई जानकारी नहीं हैं.

एसपी देहात कमलेश बहादुर ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है और इस मामले में पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है. आरोप लगे हैं कि किशोरी के साथ छेड़छाड़ की गई थी इसी आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख     |     सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरोध     |     Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्थी में उलझी पुलिस     |     Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बताया निराधार     |     Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जांच में जुटी पुलिस     |     Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस     |     Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और नेताओं का रुख     |     Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच कमेटी बैठी     |     Delhi News: ‘जंगलराज’ के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर BJP को घेरा     |     Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी सूरत     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें