जेठानी के गहने चोरी कर देवरानी ने रची भिखारियों वाली कहानी, एक छोटी सी गलती से ऐसे खुला ‘चोरी कांड’ का राज

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां देवरानी ने अपनी ही जेठानी की अलमारी से करीब 14 तोले सोने के जेवर चोरी कर लिए और आरोप भिक्षा मांगने आए भिखारियों पर लगा दिया. उसने कहानी गढ़ी कि चाकू की नोक पर लूटपाट की गई, लेकिन पुलिस की जांच में पूरा मामला झूठा निकला. पुलिस ने आरोपी देवरानी शिवानी, उसकी मां संजो देवी और भाई पंकज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

मामला हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के मंडोरा जट गांव का है. 7 फरवरी को गांव निवासी योगेंद्र सिंह ने थाने में सूचना दी कि सुबह करीब नौ बजे उनकी पुत्रवधु शिवानी घर में अकेली थी. इसी दौरान भीख मांगने के बहाने एक पुरुष और एक महिला घर में घुस आए और चाकू की नोक पर लूटपाट की. शिवानी ने बताया कि आरोपियों ने उसकी गर्दन पर चाकू से वार किया और दूसरी मंजिल पर स्थित जेठ-जेठानी के कमरे से जेवर लेकर फरार हो गए.

आरोपी महिला ने पुलिस को क्या बताया?

चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. एसपी अभिषेक झा, एडिशनल एसपी प्रकाश कुमार और सीओ चांदपुर देश दीपक सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने घर का बारीकी से निरीक्षण किया और शिवानी से पूछताछ की. शिवानी ने बताया कि उसके ससुर खेत पर गए थे, पति अमित अपनी बहन को परीक्षा दिलाने मुरादाबाद गया था, जबकि जेठ सुमित सेना में है और जेठानी आरती उसके साथ रहती है.

जांच के दौरान पुलिस को कई बातें संदिग्ध लगीं. पूरे घर में सिर्फ जेठ-जेठानी के कमरे की अलमारी का ताला टूटा मिला, जबकि शिवानी के कमरे से कुछ भी चोरी नहीं हुआ था. शिवानी की गर्दन पर चाकू का घाव भी बेहद मामूली था. आसपास के लोगों ने किसी संदिग्ध व्यक्ति को घर में आते-जाते नहीं देखा. मुख्य गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी किसी के आने या जाने का कोई फुटेज नहीं मिला.

कैसे खुली पोल?

सबसे बड़ा खुलासा तब हुआ जब पुलिस ने शिवानी के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली. चार से सात फरवरी के बीच उसने अपने भाई पंकज और मां संजो देवी से करीब 20 बार लंबी बातचीत की थी. सख्ती से पूछताछ करने पर शिवानी ने कबूल कर लिया कि उसने 4 फरवरी को ही जेठानी की अलमारी का ताला तोड़कर जेवर निकाल लिए थे और अपने भाई को दे दिए थे.

पंकज और संजो देवी ने जेवरों को पॉलिथीन में भरकर गन्ने के खेत में दबा दिया था. शिवानी ने बताया कि उसका भाई अविवाहित है और उसकी शादी के लिए जेवर जुटाने के मकसद से यह साजिश रची गई थी. पुलिस ने गन्ने के खेत से सभी 14 तोले सोने के जेवर बरामद कर लिए और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     MP Politics: भोपाल में सीएम मोहन यादव से मिले शिवराज सिंह चौहान, बंद कमरे में हुई चर्चा से सियासी पारा हाई; क्या होने वाली हैं बड़ी नियुक्तियां?     |     Raja Raghuvanshi Murder Case: मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को शिलांग कोर्ट से मिली सशर्त जमानत, जेल से बाहर आते ही रिश्तों में बिखराव     |     Raja Raghuvanshi Murder Case: सोनम के बाद अब राज कुशवाहा की बेल पर शिलांग कोर्ट में सुनवाई, मृतक के भाई ने लगाए गंभीर आरोप     |     उज्जैन से काशी तक: सीएम मोहन यादव की भेंट ‘वैदिक घड़ी’ का पीएम मोदी ने किया अवलोकन, पंचांग और मुहूर्त की मिलेगी सटीक जानकारी     |     Rajsamand News: चोरों ने कांग्रेस कार्यालय को बनाया निशाना, AC, पंखे और गीजर उखाड़ ले गए बदमाश; पुलिस जांच में जुटी     |     Ganga Expressway Alert: सीएनजी गाड़ी है तो सावधान! 594 किमी के सफर पर नहीं मिलेगा एक भी गैस पंप, पेट्रोल-डीजल को लेकर मिली राहत     |     Bengal Election Phase 2: फाल्टा में खूनी खेल! वोट देने पर मां-बेटे को ‘मर्डर’ की धमकी, हिंसा के बीच NIA की तैनाती और कई जगह लाठीचार्ज     |     IPL 2026: ऋषभ पंत की एक्स-गर्लफ्रेंड ईशा नेगी ने श्रेयस अय्यर के लिए लुटाया प्यार! पोस्ट में की ऐसी गलती कि सोशल मीडिया पर मच गया बवाल     |     भोजपुरी इंडस्ट्री में फिर मचेगा तहलका! खेसारी लाल यादव के नए गाने ‘ससुरवा में का करबू?’ का पोस्टर रिलीज, रानी के साथ जमी जोड़ी     |     Israel-Lebanon War: लेबनान में इजराइल का ‘महाविस्फोट’, 450 टन बारूद से उड़ाई हिजबुल्लाह की 2 KM लंबी सुरंग; भूकंप जैसा कांपा इलाका     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें