गैंगस्टर एक्ट सहित 12 मुकदमे, गाजियाबाद की झुग्गियों में मचाया तांडव; कौन है पिंकी चौधरी?

दिल्ली के जंतर-मंतर पर दो साल पहले समुदाय विशेष के खिलाफ नारेबाजी और जेएनयू के छात्रों के साथ मारपीट कर चर्चा में आए भूपेंद्र शर्मा उर्फ पिंकी चौधरी उर्फ पिंकी भैया की हेंकड़ी गाजियाबाद पुलिस ने ढीली कर दी है. शहर की एक मुस्लिम बस्ती में तोड़फोड़ करने के बाद से फरार चल रहे इस बदमाश को गाजियाबाद पुलिस ने दबोच लिया है. इस बदमाश के खिलाफ अकेले गाजियाबाद के ही अलग-अलग थानों में 12 मुकदमे दर्ज हैं. इसमें गैंगस्टर और गुंडा के मामले भी शामिल हैं. करीब एक साल से उसकी हिस्ट्रीशीट भी खुली है.

बावजूद इसके, पिंकी चौधरी की एकड़ कम नहीं हुई. अब गाजियाबाद पुलिस ने उसके खिलाफ एनएसए लगाने की तैयारी कर ली है. पिंकी चौधरी ने दो दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित करते हुए वीडियो बयान जारी किया था. सोशल मीडिया में वायरल हो रहे इस वीडियो में आरोपी सीधा पीएम मोदी को चेतावनी देते हुए कह रहा था कि बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहा अत्याचार 24 घंटे के अंदर बंद नहीं हुए तो वह देश भर में बांग्लादेशियों को छोड़ेगा नहीं. इसके बाद 24 घंटा पूरा होते ही इस बदमाश ने अपने साथियों के साथ झुग्गियों में पहुंचा और वहां रह रहे लोगों पर लाठियां बरसाते हुए तोड़फोड़ की.

वीडियो वायरल होने का इंतजार करती रही पुलिस

इस घटना का भी आरोपी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में डाला था. इस वीडियो को देखने के बाद भी पुलिस ने किसी तरह के एक्शन के लिए वीडियो वायरल होने का इंतजार किया. वहीं वीडियो वायरल होते ही गाजियाबाद पुलिस ने मधुबन बापूधाम थाने में भारतीय न्याय संहिता के तहत बलवा, मारपीट, धर्म विशेष पर टिप्पणी, धार्मिक भावनाओं को चोट पहुंचाने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया. वहीं अब पुलिस ने राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की फाइल खोल दी है. गाजियाबाद के हिस्ट्रीशीटर पिंकी चौधरी के खिलाफ दिल्ली में भी कई मुकदमे दर्ज हैं. इस बदमाश ने कैमरे के सामने जेएनयू के छात्रों को कम्युनिष्ट बताकर मारपीट की थी.

2013 में बनाया संगठन, आप ऑफिस पर किया हमला

इसके अलावा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भी हमला किया. पिंकी चौधरी ने साल 2013 में हिंदू रक्षा दल के नाम से संगठन बनाया. इसने खुद के प्रयासों से बहुत कम समय में 1 लाख से अधिक सदस्य बना लिए. इनमें ज्यादातर सदस्य दिल्ली-एनसीआर से ही थे. पहली बार यह बदमाश जनवरी 2014 में चर्चा में आया. उस समय इसने गाजियाबाद के कौशांबी स्थित आम आदमी पार्टी के ऑफिस पर हमला किया था. इस मामले में उसकी गिरफ्तारी हुई थी. फिर इसने जंतर मंतर पर धर्म विशेष के खिलाफ आग उगली. उस समय इसे दिल्ली पुलिस ने अरेस्ट किया था.

समर्थकों ने किया हंगामा

अब बांग्लादेशी मजदूरों पर हमला किया है और उनकी झुग्गियां तोड़ी है. इस मामले में पुलिस ने एक बार फिर उसे अरेस्ट किया है. जैसे ही पिंकी चौधरी की गिरफ्तारी की खबर मिली, इसके समर्थकों ने मधुबन बापूधाम थाने के बाहर हंगामा शुरू कर दिया. हालांकि उसी समय मौके पर पहुंचे उच्चाधिकारियों ने हल्का बल प्रयोग कर सभी को खदेड़ दिया है. गाजियाबाद पुलिस के इस बदमाश के खिलाफ 6 मुकदमे साहिबाबाद थाने में दर्ज हैं. वहीं कविनगर थाने में 2, टीलामोड़, नंदग्राम, मसूरी और शालीमार गार्डन में भी एक-एक मुकदमा दर्ज है. इसमें गुंडा और गैंगस्टर के मुकदमे भी शामिल हैं. इस बदमाश की हिस्ट्रीशीट भी 6 अक्टूबर 2023 से खुली है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख     |     सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरोध     |     Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्थी में उलझी पुलिस     |     Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बताया निराधार     |     Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जांच में जुटी पुलिस     |     Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस     |     Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और नेताओं का रुख     |     Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच कमेटी बैठी     |     Delhi News: ‘जंगलराज’ के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर BJP को घेरा     |     Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी सूरत     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें