बाबा साहेब को रोकने और हराने का काम किया… कांग्रेस पर क्यों बरस पड़ीं मायावती?

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कांग्रेस पर हमला बोला है. कल यानी शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आरक्षण का श्रेय पंडित नेहरू और महात्मा गांधी को दिया था, इस पर मायावती भड़क गईं और उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष की बातों में रत्ती भर सच्चाई नहीं है. कांग्रेस के झूठ को उजागर करते हुए कहा कि बसपा चीफ ने कहा कि नेहरू और गांधीजी की वजह से बल्कि बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर की वजह से अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (SC-ST) को आरक्षण मिला.

मायावती ने ट्वीट कर कहा, कल बीएसपी की प्रेस कान्फ्रेंस के बाद कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के दिए बयान की जानकारी मिली. उन्होंने ST-ST को मिले आरक्षण का श्रेय बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर को नहीं बल्कि पंडित नेहरू और गांधीजी को दिया, लेकिन इसमें रत्तीभर भी सच्चाई नहीं है. मायावती ने कहा कि जबकि वास्तव में आरक्षण का पूरा श्रेय बाबा साहेब को ही जाता है.

कांग्रेस ने बाबा साहेब को रोकने-हराने का काम किया

बसपा सुप्रीमो ने कहा कि कांग्रेस के लोगों ने तो बाबा साहेब को संविधान सभा में जाने से रोकने का षड़यंत्र रचा और उनको चुनाव में भी हराने का काम किया. कानून मंत्री पद से भी इस्तीफा देने को विवश किया. खरगे ने कहा कि देश में SC-ST वर्गों के उपवर्गीकरण के संबंध में पार्टी के स्टैंड का खुलासा करने के पहले इनकी पार्टी एनजीओ और वकीलों से विचार-विमर्श करेगी.

कांग्रेस SC-ST सब क्लासिफिकेशन के पक्ष में- मायावती

इससे साफ होता है कि कांग्रेस SC-ST उपवर्गीकरण (sub-classification) के पक्ष में है. मायावती ने आगे कहा कि कांग्रेस द्वारा क्रीमीलेयर के बारे में भी गोलमोल बातें की गई है. कांग्रेस के 99 सांसद होने के बाद भी सत्रावसान होने तक संसद में सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को निष्प्रभावी बनाने के लिए कोई भी आवाज नहीं उठाई गई जबकि इस पार्टी ने संविधान और आरक्षण को बचाने के नाम पर ये सीटें जीती हैं.

हमारा आरक्षण खत्म करना चाहती है सरकार

सुप्रीम कोर्ट के सब कैटेगरी और SC-ST क्रीमी लेयर को लेकर मायावती ने सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के 40 करोड़ लोग सरकार के रुख से ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं. मायावती ने कहा कि सरकार क्रीमी लेयर और कोटे के अंदर कोटे के बहाने हमारा आरक्षण खत्म करना चाहती है. पीएम मोदी लोगों को भ्रमित कर रहे हैं.

बीएसपी चीफ ने कहा कि केंद्र सरकार ने कई बार आरक्षण को खत्म करने की कोशिश की है. सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद राज्य सरकारें अपने हिसाब से रिजर्वेशन दे सकती हैं और इसके बाद दलितों का रिजर्वेशन खत्म हो सकता है. इससे बचने के लिए हमारे समाज के सभी सांसदों और विधायकों को एकजुट होना होगा.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     National Unity Day 2026: सरदार पटेल जयंती पर पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान, वैश्विक ऊर्जा संकट और देश की सफलताओं का किया जिक्र     |     Alwar News: राजस्थान के अलवर में उपसरपंच चुनाव के दौरान भारी बवाल, ग्रामीणों के पथराव में डीएसपी देशराज कुलदीप समेत कई पुलिसकर्मी घायल     |     Noida Police Encounter: नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 50 हजार का इनामी बदमाश अमन उर्फ माया त्यागी ढेर; तीन पुलिसकर्मी घायल     |     Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद चुनाव के बाद बीजेपी को मिली बड़ी मजबूती, दो निर्दलीय एमएलसी बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज हुए शामिल     |     Sultanpur School Lift Collapse: सुल्तानपुर के जीडी गोयनका स्कूल में टूटी लिफ्ट, जनगणना ट्रेनिंग ले रहे छह कर्मचारी गंभीर रूप से घायल     |     Rahul Gandhi on CEC Gyanesh Kumar: ‘इंडिया’ गठबंधन के जन महाभियोग कार्यक्रम में राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले— 2024 का लोकसभा चुनाव अवैध     |     Filmmaker Sanjay Gupta Passes Away: ‘काबिल’ और ‘शूटआउट एट वडाला’ फेम निर्देशक का अचानक हुआ निधन, वर्सोवा पुलिस कर रही है मामले की जांच     |     जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया के माध्यम से पत्रकार निधि राजदान के साथ अपने विवाह की दी जानकारी, शेयर की खूबसूरत तस्वीर     |     Delhi Traffic Advisory: दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली आज, मध्य दिल्ली में भारी ट्रैफिक डायवर्जन और इन रास्तों पर लग सकता है जाम     |     Azam Khan ED Custody News: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान पर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी का शिकंजा, गाजियाबाद कोर्ट में होगी पेशी     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें