देश भर के शैक्षणिक संस्थानों के लिए एक कॉमन ड्रेस कोड लागू करने की मांग

नई दिल्‍ली । कर्नाटक हिजाब विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट में शनिवार को याचिका दायर कर देश के तमाम शैक्षणिक संस्थानों के लिए एक कॉमन ड्रेस कोड लागू करने की गुहार लगाई गई है। सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट अश्विनी उपाध्याय के बेटे 18 साल के लॉ स्टूडेंट निखिल उपाध्याय की ओर से अर्जी दाखिल कर मोदी सरकार और देशभर के राज्यों को प्रतिवादी बनाया गया है। याचिका में कहा गया है कि केंद्र और राज्य सरकारों को निर्देश दिया जाए कि मान्यता प्राप्त सभी शैक्षणिक संस्थानों के लिए ड्रेस कोड लागू करे ताकि देश में समानता और सामाजिक एकता और गरिमा सुनिश्चित हो और देश की एकता और अखंडता और सुदृढ़ हो सके। याचिकाकर्ता ने कहा है कि एक तरह के एजुकेशनल माहौल और ड्रेस कोड से देश के लोकतंत्र का जो तानाबाना है, वह और मजबूत होगा।सभी स्टूडेंट को समान अवसर मिलेगा। कॉमन ड्रेस कोड न सिर्फ इसकारण जरूरी है, कि समानता की वैल्यू मजबूत होगी और सामाजिक न्याय और लोकतंत्र सुदृढ़ होगा। बल्कि इससे मानवीय समाज बनेगा। साम्‍प्रदायिक और जातीवाद जैसी प्रवृत्ति को रोकने में मदद होगी।

याचिका में दुनियाभर के कई देशों का हवाला देकर यूके, यूएस, फ्रांस, चीन, सिंगापुर आदि देशों में देशभर के लिए स्कूल कॉलेजों में कॉमन ड्रेस कोड है। कॉमन ड्रेस कोड से न सिर्फ आपसी रंजिश और हिंसा पर रोक लगेगी, बल्कि शैक्षणिक सस्थानों में शैक्षणिक माहौल पैदा होगा। इससे सामाजिक और आर्थिक विषमताएं भी दूर होंगी। कॉमन ड्रेस कोड होने से अलग-अलग कपड़ों के कलर वाले गैंग पर रोक लग सकेगी। अलग-अलग कपड़ों वाली गैंगबाजी नहीं होगी और इस तरह की चीजों को रोकने में मदद मिलेगी। याचिका में कर्नाटक में हिजाब पर बैन के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन का हवाला देकर कहा गया कि अनेक जगह इस लेकर प्रदर्शन हो रहा है। याचिका में कहा गया कि शैक्षणिक संस्थानों में ड्रेस कोड इसकारण भी जरूरी है, क्योंकि अगर ऐसा नहीं किया गया,तब आने वाले दिनों में नागा साधु कह सकते हैं कि वहां एडमिशन लेकर और बिना कपड़ों के ही आएंगे क्योंकि यह उनके अनिवार्य धार्मिक प्रैक्टिस का हिस्सा है।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     “जेन जी को कोई कंट्रोल नहीं कर सकता, लेकिन…”—आचार्य प्रशांत ने युवाओं को दिखाया आईना; बताया भीतर छिपा है कौन सा बड़ा खतरा?     |     Bus Depot Fire: बस डिपो में भयंकर आग का तांडव, 3 बसें जलकर खाक; फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर, जानें क्या है ताजा हालात?     |     तेलंगाना की ‘लेडी अघोरी’ बनीं सबसे युवा महामंडलेश्वर! 18 भाषाओं का ज्ञान और सालों की तंत्र साधना; जानें कौन हैं ये रहस्यमयी सन्यासिनी?     |     शराब की एक बोतल के लिए ‘कातिल’ बना पड़ोसी! जबलपुर में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या; गाली-गलौज के बाद खौफनाक अंजाम, आरोपी गिरफ्तार     |     Auraiya Road Accident: औरैया में अनियंत्रित पिकअप ने बच्चे को कुचला, हादसे के बाद चालक फरार; परिजनों ने सड़क जाम कर किया हंगामा     |     RCB in IPL 2026: आरसीबी के पास इतिहास रचने का मौका, 19वें सीजन में खिताब जीतकर मुंबई-चेन्नई की बराबरी की ओर कदम बढ़ाएंगे किंग कोहली     |     Maharaja 2 Update: विजय सेतुपति की ‘महाराजा’ के सीक्वल की तैयारी शुरू? पहले पार्ट ने की थी छप्परफाड़ कमाई, जानें लेटेस्ट अपडेट     |     “नेतन्याहू जहाँ भी होगा, हम उसे मारेंगे”—IRGC ने दी इजराइली PM को जान से मारने की धमकी; ‘बच्चों का हत्यारा’ बताकर ईरान ने खोला सीधा मोर्चा!     |     ईरान को महायुद्ध में फंसाने की साजिश? US-इजराइल का ‘नकली ड्रोन’ ऑपरेशन शुरू; जानें कैसे ‘फूट डालो और युद्ध बढ़ाओ’ की नीति से दहला मिडिल ईस्ट     |     Crude Oil Price Surge: मिडिल ईस्ट तनाव से कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, अमेरिकी ऑयल कंपनियों को $60 बिलियन के फायदे की उम्मीद; भारत में बढ़ सकते हैं दाम     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें