मुख्यमंत्री चौहान ने स्मार्ट उद्यान में मौलश्री और बादाम के पौधे लगाए मध्यप्रदेश By Nayan Datt Last updated Jun 8, 2022 भोपाल : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट सिटी उद्यान में आज बादाम और मौलश्री के पौधे लगाए गए। कृषि मंत्री श्री कमल पटेल और उमंग गौरव दीप वेलफेयर सोसायटी के मूक-बधिर बच्चे भी पौधा-रोपण में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने संस्था की गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। संस्था के पदाधिकारियों सुश्री दीप्ति पटवा, श्री रवि लालवानी, सुश्री साक्षी देव और सुश्री लावण्या सिंह ने मुख्यमंत्री श्री चौहान को उमंग स्मारिका भेंट की। यह भी पढ़ें Betul News: बैंक ऑफ महाराष्ट्र में 1.14 करोड़ का बड़ा… Oct 25, 2026 Gwalior News: नीट की तैयारी कर रही नाबालिग से लिफ्ट के बहाने… Oct 24, 2026 पौधों का महत्व-बादाम एक मेवा है। तकनीकी दृष्टि से यह बादाम के पेड़ के फल का बीज है। बादाम के पेड़ में गुलाबी और श्वेत रंग के सुंगधित फूल लगते हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में यह अधिक पनपता है। बादाम फाइबर से परिपूर्ण होने पाचन में सहायक होता है। उच्च रक्तचाप, कब्ज रोग और हृदय रोगों के उपचार में बादाम उपयोगी है। यह पोटेशियम, मैग्नीशियम, केल्शियम और विटामिन-ई से भरपूर है। मौलश्री को संस्कृत में केसव, हिन्दी में मोलसरी या बकूल भी कहा जाता है। यह औषधीय महत्व का वृक्ष है, जिसका सदियों से आयुर्वेद में उपयोग होता आ रहा है। Share