विधायक दल के नेता चुने गये योगी आदित्यनाथ, सरकार बनाने का दावा किया पेश, आज होगा शपथ ग्रहण समारोह

लखनऊ । उप्र के इतिहास में 37 साल बाद योगी आदित्यनाथ लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। गुरुवार को भाजपा के पूर्व अध्यक्ष एवं केन्द्रीय मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में योगी आदित्यनाथ को विधायक दल का नेता चुन लिया गया। उसके बाद योगी आदित्यनाथ ने राजभवन जाकर राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश किया। अब कल शाम योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ करीब दो दर्जन से अधिक विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे।
गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के पर्यवेक्षक अमित शाह के साथ सह पर्यवेक्षक रघुवर दास लखनऊ पहुंचे। भाजपा कार्यालय में कोर कमेटी की बैठक के बाद लोक भवन में गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। यहां नौ बार के विधायक सुरेश कुमार खन्ना ने योगी आदित्यनाथ को विधायक दल का नेता बनाने का प्रस्ताव रखा। जिसके बाद सभी विधायकों ने अपनी सहमति जताई। जिसके बाद योगी आदित्यनाथ को भाजपा विधायक दल का नेता चुन लिया गया। इस मौके पर भाजपा गठबंधन के सभी 273 विधायक मौजूद रहे। इसके बाद योगी आदित्यनाथ लोक भवन से राजभवन गए और राज्यपाल को विधायकों की सूची सौंपकर सरकार बनाने का दावा पेश किया।
भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ भारतीय जनता पार्टी तथा सहयोगी दलों के सभी विधायकों का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश मे पहली बार हुआ है कि कोई मुख्यमंत्री दोबारा चुनकर आया है। ऐसा तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और यशस्वी नेतृत्व की वजह से ये संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश अगर विकास की नई ऊंचाईयों को प्राप्त करता है तो यह देश के विकास के लिए भी सहायक होगा। उत्तर प्रदेश देश का छठी सबसे बड़ी आबादी वाला प्रदेश है। उन्होंने कहा कि मेरे पास 2017 से पहले कोई प्रशासनिक अनुभव नहीं था और न ही शासन के किसी दायित्व का निर्वाहन किया था। पार्टी ने 2017 में मुझपर विश्वास किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार के कारण उनकी मंशा के अनुरूप कार्यप्रणाली अपनाकर हम लोगों ने कार्य शुरू किए, और उत्तर प्रदेश में पहले पांच वर्ष के कालखंड में जबकि कोरोना जैसी महामारी भी थी हम जनता जनार्दन के प्रति अपनी जवाबदेही पूरी कर पाए। उसी के बदले जनता ने जाति, मजहब और कुशासन को नकारकर फिर से प्रचण्ड बहुमत देकर हमे सुशासन और विकास के उन कार्यों को और आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी सौंपी है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश एक बार फिर विकास और सुशासन की दिशा में अगला कदम रखने जा रहा है। मैं आभारी हूं, पीएम नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का जो कि तब राष्ट्रीय अध्यक्ष की भूमिका में थे, जब उन्होंने हम लोगों पर विश्वास व्यक्त करते हुए हमें उत्तर प्रदेश को आगे ले जाने की जिम्मेदारी सौंपी थी, जब हमारा कोई अनुभव नहीं था। हम सब बहुत परिपक्व नहीं थे। मुझे स्वयं एक सांसद के रूप में कार्य करने का ही अनुभव था। तब हम विधायक भी नहीं थे। ऐसे में जब उत्तर प्रदेश जैसे राज्य में सुशासन की नींव रखने की जिम्मेदारी मिली तो बहुत कुछ सीखना समझना था।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Asian Games 2026 Soft Tennis Medal: कौन हैं जय मीणा? जिन्होंने सॉफ्ट टेनिस में देश को दिलाया पहला ब्रॉन्ज मेडल     |     Ramayan Movie Update: रणबीर कपूर और यश की ‘रामायण’ की शूटिंग से जुड़ा बड़ा खुलासा, जानें फिल्म के बारे में     |     Yूलिन चेन केस: भूकंप वैज्ञानिक यूलिन चेन की रिहाई के लिए व्हाइट हाउस ने दिया भरोसा, जानिए पूरा मामला     |     Iran Hormuz Strait Proposal: होर्मुज स्ट्रेट को खोलने के लिए ईरान तैयार, अमेरिका के सामने रखी यह शर्त     |     Apple M-Series Chip Desktops: भारत में आए नए Mac Mini और Mac Studio, शुरुआती कीमत ₹99,900     |     Indira Ekadashi Vrat 2026: पितरों की मुक्ति का महाव्रत है इंदिरा एकादशी, जानें पारण का समय और नियम     |     Vande Bharat and Shatabdi Comparison: वंदे भारत और शताब्दी एक्सप्रेस में क्या है मुख्य अंतर? जानिए यहां     |     Gold Silver Price Update Punjab: सोना खरीदने वालों को राहत, चांदी के दामों में उछाल; जानें पंजाब में आज का भाव     |     Jalandhar Fake News Alert: न्यू शहीद बाबू लाभ सिंह नगर स्कूल में नहीं हुआ कोई किडनैपिंग का प्रयास; पुलिस ने की पुष्टि     |     Ludhiana GST Raid News: लुधियाना के सर्राफा बाजार में जीएसटी विभाग की बड़ी कार्रवाई; जगदंबे ज्वैलर्स पर दबिश     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें