अंकलेश्वर जीआईडीसी स्थित श्री महाकाली फार्मा कंपनी में लगी आग गुजरात By Nayan Datt On Feb 11, 2022 अहमदाबाद । गुजरात के अंकलेश्वर जीआईडीसी स्थित श्री महाकाली फार्मा कंपनी में आज भीषण आग लग गई है। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी कुछ पता नहीं चल पाया है। इस मामले में अभी अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। तस्वीरों को देख अंदाज लगाया जा सकता है कि आग काफी भयावह है। आसमान में काले धुएं का गुबार फैलता ही जा रहा है। यह भी पढ़ें Ahmedabad Blast: अहमदाबाद की पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका,… Jul 18, 2026 Danta Civil Hospital News: एक्सपायरी ग्लूकोज चढ़ने से बिगड़ी… Jul 14, 2026 गौरतलब है कि बीते दो माह पहले देश की डायमंड सिटी कहे जाने वाले सूरत के एक इलाके में भी भीषण आग लग गई थी। यह आग पांडेसरा जीआईडीसी की रानी सती रंगाई मिल में लगी थी। आग बुझाने के लिए वहां बड़ी संख्या में कर्मचारी और स्थानीय लोग मौजूद थे। आग पर काबू पाने के लिए 15 दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया था। Share