भू-माफियाओं के निशाने पर रिकॉर्ड रूम, ट्रक भरकर चुरा ले गए जमीन संबंधी दस्तावेज

ग्वालियर   मध्य प्रदेश के ग्वालियर में मोती महल के अभिलेखागार से जमीन के प्रकरण संबंधित दस्तावेजों की चोरी हो गई है। हैरान करने वाली बात यह है कि यहां से 2-4 फाइलें नहीं, बल्कि पूरा का पूरा ट्रक भर के जमीनों के प्रकरण संबंधी रिकॉर्ड रातों-रात गायब हो गए। यहां पहले भी चोरियां होती रही हैं, इसके बावजूद प्रशासन गंभीर नजर नहीं आ रहा। ‌

जानकारी के मुताबिक, ग्वालियर के मोती महल परिसर में बने अभिलेखागार यानी राजस्व रिकॉर्ड रूम से जमीन के प्रकरण संबंधी महत्वपूर्ण दस्तावेज चोरी हो गए हैं। इसकी जानकारी तब मिली जब अभिलेखागार के कर्मचारी सुबह दफ्तर पहुंचे। वहां उन्हें रिकॉर्ड रूम के हॉल का ताला टूटा मिला। जब अंदर जाकर देखा तो जिन कपड़ों में दस्तावेजों की फाइलें बांधकर और उन पर प्रकरण का क्रमांक और स्थान का नाम लिखा होता है, वे पूरे हॉल में बिखरे पड़े थे और दस्तावेजों के बड़े बड़े बंडल गायब थे। अभिलेखागार में पदस्थ कर्मचारियों का कहना है कि सुबह यहां ट्रक के पहियों के निशान देखे गए थे। इसके पहले अभिलेखागार का हॉल जमीन के दस्तावेजों से भरा हुआ था, जो अब खाली हो गया है। इस रिकॉर्ड रूम में सन 1940 से लेकर अब तक के जमीन की रिकॉर्ड रखे जाते हैं।

पहले भी होती रही है चोरियां

इस राजस्व रिकॉर्ड रूम में उन तमाम मामलों के दस्तावेज रखे हैं जो न्यायालय में विचाराधीन हैं, नामांतरण की प्रक्रिया में उलझे हुए हैं या फिर कोई बड़ा संपत्ति विवाद है। पहले यहां खसरा-खतौनी भी रखे होते थे, लेकिन अब केवल प्रकरण संबंधी दस्तावेज ही रखे जाते हैं। यह कोई पहली बार नहीं है जब इस राजस्व रिकॉर्ड रूम से दस्तावेजों की चोरी हुई है, इससे पहले भी 15 जनवरी 2019 और 18 सितंबर 2021को चोरी हुई थी।

‘अब हो रही सुरक्षाकर्मी तैनात करने की तैयारी’

इससे पहले जो चोरी हुई थी वह जनरल रिकॉर्ड रूम से की गई थी वहां से भी दस्तावेजों को किसी बड़े वाहन में चोरी करके ले जाया गया। बार-बार दस्तावेजों की चोरी हो रही है बावजूद इसके प्रशासन ने इसे गंभीरता से नहीं लिया, हालांकि पड़ाव थाना पुलिस में मामला दर्ज जरूर करा दिया है लेकिन किसी भी चोरी के बाद अभिलेखागार कार्यालय में ना तो सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए और ना ही किसी कर्मचारी की नाइट शिफ्ट में ड्यूटी लगाई गई। अभिलेखागार के प्रभारी एसडीएम यूनुस कुरैशी का कहना है कि अब वहां सुरक्षाकर्मी तैनात करने की तैयारी की जा रही है। विपक्ष ने सरकार पर दस्तावेज गायब होने पर जमीनों में हेराफेरी के आरोप भी लगाए हैं। अभिलेखागार के कर्मचारियों का कहना है कि उन्होंने कई बार जिला प्रशासन से सुरक्षाकर्मी तैनात करवाने की मांग भी की है लेकिन इसे किसी ने गंभीरता से नहीं लिया।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     ED का बड़ा एक्शन: मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद और फरीदाबाद में 9 ठिकानों पर छापेमारी, ₹19.91 करोड़ का फर्जी ITC घोटाला     |     🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज     |     लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर पुलिस तैनात     |     बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन को पुलिस ने दबोचा     |     बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे दिग्गज     |     जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 बच्चे पहुंचे     |     संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाहों से बचें     |     बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने मांगी माफी     |     71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी ‘काका’     |     पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट्रायल     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें