लगातार 20 मैच जीतने के बाद 2022 में नडाल की पहली हार खेल By Nayan Datt Last updated Jun 8, 2022 दुनिया के चौथे नंबर के टेनिस खिलाड़ी और 21 ग्रैंडस्लैम जीत चुके राफेल नडाल का विजयी अभियान रुक चुका है। इंडियन वेल्स के फाइनल में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने ऑस्ट्रेलियन ओपेन में शानदार शुरुआत की थी। इसके बाद से लगातार मैच जीत रहे थे। हालांकि, अब उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। टेलर फ्रिट्ज ने उन्हें 3-6, 6-7 के अंतर से मात दी। इसके साथ ही उन्होंने यह टूर्नामेंट अपने नाम कर लिया। यह भी पढ़ें IPL 2026: ऋषभ पंत की एक्स-गर्लफ्रेंड ईशा नेगी ने श्रेयस… Apr 29, 2026 IPL 2026: RCB ने रचा इतिहास! सिर्फ 39 गेंदों में जीता मैच,… Apr 28, 2026 इंडियन वेल्स के फाइनल मैच में नडाल की शुरुआत बेहद खराब थी और पहले ही सेट में वो 0-4 के अंतर से पिछड़ गए थे। 35 साल के नडाल को इसके बाद इलाज की जरूरत पड़ी और इसके बाद उन्होंने वापसी की। इसके बावजूद वो पहला सेट नहीं बचा सके और अंत में उन्हें 6-3 के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। Share