ड्रोन के जरिए बिजली कंपनी करेंगे लाइनों का रखरखाव

कम्प्यूटर के माध्यम से ट्रांसमिशन लाइन की खराबी का पता लगाया जाएगा

भोपाल ।  उम्र दराज बिजली लाइन स्टाफ के कार्य क्षमता में कमी को देखते हुए बिजली कंपनी ने ड्रोन का इस्तेमाल शुरू किया है। जिसकी मदद से लाइनों का रखरखाव किया जा रहा है। ये पहला प्रयोग जबलपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में किया गया। जिसके नतीजों को देखने के बाद इसे स्थायी रूप से उपयोग में लिया जाएगा। ड्रोन के जरिए फोटोग्राफी करने उन्हें कम्प्यूटर के माध्यम से ट्रांसमिशन लाइन की खराबी का पता लगाया जाता है। प्रमुख सचिव ऊर्जा संजय दुबे के निर्देश पर ट्रांसमिशन कंपनी ने वर्तमान में ड्रोन टेक्नोलाजी के उपयोग से ट्रांसमिशन लाइन की पेट्रोलिंग के लिए पायलट प्रोजेक्ट करने हेतु ठेका दिया है। जिसके अंतर्गत पेट्रोलिंग का कार्य पायलट प्रोजेक्ट के रूप में प्रारंभ किया गया है। प्रारंभिक रूप से पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लगभग 400 किलोमीटर अति उच्च दाब लाइनों में ड्रोन के माध्यम से पेट्रोलिंग की जानी है। इसमें 400 केवी सिवनी-सारणी, 220 केवी जबलपुर- अमरकंटक एवं 132 केवी सिवनी- बालाघाट लाइन में द्रोण के माध्यम से पेट्रोलिंग कराई जा रही है जिनके प्राप्त परिणामों के आधार पर भविष्य में यह निर्धारित किया जाएगा कि अन्य कौन सी लाइनों पर द्रोण के माध्यम से पेट्रोलिंग कराई जानी है।

क्या करता है ड्रोन
ड्रोन में जो कैमरे लगे हैं वह टावर और कंडक्टर दोनों की फोटोग्राफी करते हैं। जिसका आउटपुट कंप्यूटर पर लेकर उन फोटो को जूम किया जा सकेगा और खराबी को करीब से देखकर आकलन किया जाता है। वर्तमान में दो प्रकार की पेट्रोलिंग की जाती है एक में जमीन से ही टावर को देखा जाता है एवं दूसरे में टावर के ऊपर चढ़कर खराबी का देखकर उसे दूर करने का प्रयास होता है। ट्रांसमिशन लाइनों के टावर्स अत्यधिक ऊंचे होते हैं जिनमें सामान्य आंखों से लाइन स्टाफ को डिफेक्ट देखना होता है, जिसमें गलतियों की संभावना सदैव बनी रहती है किंतु ड्रोन के माध्यम से जो पेट्रोलिंग की जावेगी उसमें पेट्रोलिंग के दौरान संभावित मानवीय भूलों की संभावना न के बराबर होगी।कंप्यूटर पर ट्रांसमिशन लाइनों के विशेषज्ञ प्राप्त चित्रों का अध्ययन करेंगे और योजनाबद्ध तरीके से खराबी को दूर किया जाएगा।

किराए पर लिए ड्रोन
मप्र पावर ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध संचालक सुनील तिवारी ने बताया कि ड्रोन को खरीदने की कोई योजना नहीं है। हम किराए पर ड्रोन लेते हैं जिसका उपयोग किया जाता है। इससे रखरखाव और संचालन का खर्च बचता है। उनके मुताबिक अभी ड्रोन से किए गए काम की रिपोर्ट आई है। जिसका अध्ययन करने के बाद तय होगा कि आगे इस तरह से काम किया जाए कि नहीं।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्यापमं जारी करेगा विज्ञापन     |     Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा गिरफ्तार     |     Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही से रायपुर रेफर     |     Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारियों का जुलूस     |     Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाले भी गिरफ्तार     |     Lesliganj Robbery Attempt: ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे दो हथियारबंद लुटेरे; मां-बेटे ने जमकर की धुनाई, सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     Karma Puja 2026: मांदर की थाप पर थिरका झारखंड; करमा पर्व की पूर्व संध्या पर रांची में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम     |     State Level Nehru Hockey Tournament: रांची में सिमडेगा का दबदबा; अंडर-17 में सिमडेगा और अंडर-15 में खूंटी बनी चैंपियन     |     Ranchi News: त्योहारों पर जरूरी सामानों की न हो किल्लत; रांची चैंबर ने एसएसपी से मांगी नो-एंट्री समय में छूट     |     Jhasa vs Yogendra Sau: हजारीबाग सीओ से बदसलूकी मामले में भड़का प्रशासनिक सेवा संघ; डीसी से की कार्रवाई की मांग     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें