अचानक हिन्दुस्तान के फैन क्यों बन गए इमरान खान? बोले- आज भारत को करता हूं सेल्यूट

India-Pakan: पिछले 4 साल से भारत के खिलाफ लगातार प्रोपेगेंडा अभियान चलाने वाले पाकिस्तान (Pakan) के पीएम इमरान खान (Imran Khan) अचानक भारत के बहुत बड़े फैन बन गए हैं. उन्होंने रविवार को एक जनसभा में भारत की जमकर तारीफ की, जिसे सुनकर लोग हैरान रह गए.

इमरान खान ने बांधे भारत की तारीफों के पुल‘अमेरिका और रूस से बना रखे बराबर के संबंध’‘भारत को कुछ कहने से बचता है यूरोपीय संघ’India-Pakan: भारत को दिन-रात कोसने वाले पाकिस्तान (Pakan) के पीएम इमरान खान (Imran Khan) अचानक हिंदुस्तान के सबसे बड़े फैन बन गए हैं. उन्होंने रविवार को एक जनसभा में खुलकर भारत की तारीफ करते हुए उसे सैल्यूट भी किया. इमरान खान के इस बदले अंदाज को देखकर हर कोई हैरान रह गया.

इमरान खान ने बांधे भारत की तारीफों के पुल

रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान (Pakan) के पीएम इमरान खान (Imran Khan) रविवार को खैबर पख्तूनख्वा के मलकंद जिले में एक बड़ी जनसभा को संबोधित कर रहे थे. इसी जनसभा में इमरान खान ने भारत की तारीफों के पुल बांधे और कहा कि भारत की विदेश उसके अपने लोगों के लिए है.

‘अमेरिका और रूस से बना रखे बराबर के संबंध’

इमरान खान (Imran Khan) ने रैली में कहा, ‘मैं आज भारत को सलाम करता हूं. इन्होंने हमेशा एक आजाद विदेश नीति का पालन किया है. आज भारत का अमेरिका के साथ क्वाड में गठबंधन है और रूस से तेल भी खरीद रहा है जबकि प्रतिबंध लगे हुए हैं क्योंकि भारत की नीति अपने लोगों के लिए है.’

‘भारत को कुछ कहने से बचता है यूरोपीय संघ’

उन्होंने यूक्रेन संकट पर पाकिस्तान (Pakan) को दबाव में लेने के लिए यूरोपीय संघ की आलोचना भी की. उन्होंने कहा कि यूरोपीय संघ के राजनयिक जो बात पाकिस्तान से कहते हैं, वही बात भारत को कहने से डरते हैं. यूक्रेन पर रूसी हमले पर उन्होंने पाकिस्तान को रूस की आलोचना करने के लिए दबाव डाला लेकिन भारत को कुछ भी कहने से परहेज कर गए.

अपने असंतुष्ट सांसदों को दिया वापसी का ऑफर

इसी जनसभा में इमरान खान (Imran Khan) ने अपने बागी सांसदों को ऑफर दिया कि वे पार्टी में वापस लौट आएं और अविश्वास प्रस्ताव पर सरकार का साथ दें. उन्होंने कहा कि अगर पार्टी के असंतुष्ट सांसद यह मौका चूक गए तो पूरा देश यह समझेगा कि सांसदों ने चोरों के पक्ष में मतदान करके अपना विवेक बेच दिया है. इमरान ने कहा कि पाकिस्तान (Pakan) के लोगों के लिए अब फैसला लेने का समय आ गया है. दरगई के युवा उस पार्टी का समर्थन करेंगे जिसने पाकिस्तान के लिए काम किया है. इमरान खान के खिलाफ विपक्ष ने अविश्वास प्रस्ताव दे रखा है. जिस पर 27 मार्च को वोटिंग हो सकती है. अगर इमरान यह प्रस्ताव हार गए तो उनकी कुर्सी जा सकती है.

भारत के खिलाफ प्रोपेगेंडा अभियान से थके इमरान

बताते चलें कि जब से इमरान खान (Imran Khan) पाकिस्तान (Pakan) की सत्ता में आए हैं. उन्होंने भारत के खिलाफ हर जगह प्रोपेगेंडा करने का अभियान छेड़ रखा है. उन्होंने यूएन, ओआईसी से लेकर हरेक अंतरराष्ट्रीय मंच पर कश्मीर का मुद्दा उठाकर इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग कर रखी है. हालांकि भारत के बढ़ते प्रभाव की वजह से उसे कहीं से भी कोई पॉजिटिव रिस्पांस नहीं मिला. जिसके चलते इमरान लगातार हताश रहे हैं. ऐसे में उनके मुंह से दुश्मन देश भारत की तारीफ सुनकर काफी लोग अचरज जता रहे हैं.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Nuh News: नूंह दौरे पर पहुंचे राज्यपाल असीम घोष; स्थानीय समस्याओं को लेकर दिखे गंभीर, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश     |     Police Encounter: पंचकूला पुलिस की बड़ी कार्रवाई; करनाल में वारदात से पहले नोनी राणा गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार     |     Bhiwani News: भिवानी में नशा मुक्ति केंद्र पर सीएम फ्लाइंग का छापा; बंधक बनाकर रखे गए 40 से अधिक युवक मुक्त     |     Rewari Police Action: रेवाड़ी पुलिस की बड़ी कामयाबी; डिजिटल अरेस्ट कर 1.89 करोड़ ठगने वाले 4 साइबर अपराधी गिरफ्तार     |     Sonipat Police Firing: सोनीपत में पुलिस फायरिंग! INSO छात्र को गोली मारने का आरोप; तनाव के बीच जांच में जुटी पुलिस     |     Ballabhgarh Murder Case: ब्लैकमेलिंग से तंग आकर युवक ने की थी महिला की हत्या; बल्लभगढ़ पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार     |     Faridabad Viral Video: फरीदाबाद में बुजुर्ग महिला की बेरहमी से पिटाई; वकील की बेटी ने जड़े 12 थप्पड़, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात     |     Hazaribagh Case: हजारीबाग में तीन लोगों की संदिग्ध मौत; जांच के लिए पहुंची राज्य अल्पसंख्यक आयोग की टीम     |     Khunti News: खूंटी में रेलवे कंस्ट्रक्शन साइट पर हमला; फायरिंग और आगजनी कर अपराधियों ने फैलाई दहशत     |     Deoghar Crime News: देवघर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई; हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, बड़े गैंग का हुआ खुलासा     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें