एमबीबीएस के लिए चयनित अनामिका पर गांव को गौरव, विधायक शकुंतला साहू ने शिक्षकों के साथ किया सम्मान…

बलौदा बाजार। गुदड़ी के लाल शब्द आपने सुना होगा, लेकिन इसे हकीकत में साकार पलारी ब्लॉक के ग्राम अमेरा की होनहार बिटिया अनामिका पटेल ने साकार किया है. बिना कोचिंग के पहले ही प्रयास में NEET क्वालिफाई कर राजनांदगांव मेडिकल कालेज के लिए चयनित हुई हैं. इस उपलब्धि पर विधायक व संसदीय सचिव शकुंतला साहू ने स्कूल परिवार के साथ सम्मान किया.

अमेरा स्थित SJDM हायर सेकंडरी स्कूल में एक गरिमामय समारोह में विधायक व संसदीय सचिव शकुंतला साहू ने सम्मानित करने के साथ 50 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की. इसके साथ ही आगे भी हमेशा मदद करने का आश्वासन दिया. इस दौरान अनामिका पटेल ने मीडिया से चर्चा में बताया कि 12वीं करने के बाद मोबाइल में यू ट्यूब के माध्यम से NEET की तैयारी करती थी.

उसने बताया कि पिछले एक साल से NEET की तैयारी कर रही थी. रोज 8 से 10 घण्टे पढ़ाई करने में बीतता था. घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने की वजह से कभी कोचिंग वगैरह नहीं कर पाई. स्कूल के प्राचार्य पांडे सर मदद किया करते थे.

बता दे कि अनामिका पटेल ग्राम अमेरा के बेहद ही सामान्य परिवार से आती है. इनकी मां दूसरों के घर में खाना बनाने जाती है, और पिता की छोटी सी मोटर साइकिल रिपेयरिंग की दुकान है, जिससे मुश्किल से परिवार का खर्च चलता है. अनामिका को उसकी सफलता पर बधाई देने के लिए स्कूल के तमाम शिक्षकों के अलावा गांव के लोग, सहेलियां, ग्राम सरपंच सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित थे. सभी ने अनामिका को उसकी सफलता और गांव का रोशन करने के लिए बधाई दी.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Mumbai Cyber Cell Probe: गरबा पार्टनर बुकिंग के नाम पर हो रही ठगी? वायरल पोस्टरों और पैकेज को लेकर पुलिस जांच शुरू     |     MP Cabinet Decisions: मध्य प्रदेश की हर विधानसभा में बनेगा ‘मुख्यमंत्री स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स’; साथ में बनेगा हेलीपैड, ₹960 करोड़ मंजूर     |     US President Trump News: यूएनजीए के 81वें सत्र में डोनाल्ड ट्रंप के बड़े ऐलान, ईरान और गाजा संकट पर रखी बेबाक राय     |     India Bangladesh Relations: भारत ने बांग्लादेशी पत्रकारों के लिए शुरू किया स्पेशल ट्रेनिंग प्रोग्राम, हैदराबाद में होगी वर्कशॉप     |     India Foreign Policy News: संयुक्त राष्ट्र महासभा बैठक में भारत की कूटनीतिक जीत, विसेग्राद ग्रुप और यूरोपीय देशों के साथ मजबूत हुए रिश्ते     |     Delhi Riots Case Update: शरजील इमाम को 4 से 10 अक्टूबर तक मिली अंतरिम जमानत, अदालत ने लगाई ये सख्त शर्तें     |     Traffic Challan Rules Protest India: विवादित चालानों के निपटारे के खिलाफ वकीलों का बड़ा प्रदर्शन, तीस हजारी कोर्ट से निकलेगा मार्च     |     Cleanup Campaign in Gurgaon: मध्य प्रदेश से शुरू हुआ सफर अब दिल्ली और गुरुग्राम तक पहुंचा, वीडियो हुआ वायरल     |     Labour Welfare News Delhi: दिल्ली में शुरू हुई मोबाइल श्रमिक सेवा, जानिए कैसे काम करेंगी ये वैन और क्या होगा फायदा     |     Financial Fraud News India: फैंटेसी स्पोर्ट्स ऐप के जरिए ठगी का पर्दाफाश, Paytm और HDFC ट्रांजैक्शन की होगी जांच     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें