तेलुगू सिनेमा में भी अभिनय करेंगे पंकज त्रिपाठी 

मुंबई । बालीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी अब वे तेलुगू सिनेमा में भी अपने अभिनय के जौहर दिखाने वाले हैं। पंजक त्रिपाठी जाहिर तौर पर सुपरस्टार पवन कल्याण के साथ टॉलीवुड पर्दे पर डेब्यू करने वाले हैं। लेकिन हाल ही में मिर्जापुर के स्टार ने इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया से सबको हैरान कर दिया है।तमाम रिपोर्ट्स में यह बताया गया है कि अभिनेता पंकज त्रिपाठी को पवन कल्याण  की अपकमिंग फिल्म ‘भावदेयुडु भगत सिंह’ में एक खास रोल निभाने के लिए अप्रोच किया गया है। सूत्र बताते हैं कि पवन की फिल्म का हिस्सा बनने के लिए पंकज त्रिपाठी ने खुशी-खुशी इस ऑफर को स्वीकार कर लिया है।
, अभिनेता ने इस बात से साफ इनकार करते हुए कहा है कि वे पवन कल्याण की नई फिल्म से टॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। पंकज ने एक बयान में कहा कि जब उन्होंने ऐसी खबरें पढ़ीं कि वे भीमला नायक से साथ फिल्म करने वाले हैं तो सुनकर अच्छा लगा और वे साउथ के सुपरस्टार की प्रशंसा भी करते हैं लेकिन दुर्भाग्य से ये खबर सच नहीं है।पंकज त्रिपाठी ने आगे कहा कि मुझे उम्मीद है कि बहुत जल्द पवन कल्याण के साथ काम करने का मौका मिलेगा। लेकिन फिलहाल उनकी तेलुगू फिल्म’भावदियूदू भगत सिंह’ में काम करने वाली खबर सच नहीं है। वहीं ऐसी भी खबरें आई कि इस फिल्म के मेकर्स ने उनसे इस बारे में संपर्क तो किया लेकिन इस फिल्म से जुड़ी सभी चीजों को गुप्त रखा है। फिल्म का निर्देशन हरीश शंकर द्वारा किया जाएगा और मैत्री मूवी मेकर्स इस फिल्म को बड़े पैमाने पर प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म में इसमें देवी श्री प्रसाद का म्यूजिक होगा। पवन कल्याण जिनकी हालिया रिलीज ‘भीमला नायक’ को काफी पसंद किया गया था और फिल्म ने 20 दिन में 192 करोड़ से ज्यादा का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन कर लिया है। जबकि 70 करोड़ रुपए के बजट से इसे बनाया गया था और इसने अपनी लागत से काफी ज्यादा का बिजनेस कर लिया है। जल्द ही कल्याण पूजा हेगड़े के साथ अपनी अपकमिंग तेलुगू फिल्म ‘भवदेयुडु भगत सिंह’ में दिखाई देंगे।
‘भावदेयुडु भगत सिंह’ के अलावा पवन कल्याण के पास हरी हारा वीरा मल्लू है अप्रैल 2022 को रिलीज होगी और वे सुरेंदर रेड्डी की पीएसपीके 29 में नजर आएंगे जो सितंबर 2022 तक रिलीज हो सकती हैं। वहीं पंकज त्रिपाठी इन दिनों अक्षय कुमार और कृति सेनन स्टारर ‘बच्चन पांडे’  में बिजी हैं जिसमें वे भावेश बापले के रोल में दिखाई देंगे। इसके अलावा त्रिपाठी ओएमजी 2 –ओह माय गॉड! 2 में अहम भूमिका में होंगे जिसकी शूटिंग जारी है। मालूम हो कि एक्टर पंकज त्रिपाठी फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। अभिनेता को ‘मिर्जापुर’ के साथ-साथ अन्य ओटीटी वेब सीरीज के लिए जाना जाता है।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Dadasaheb Phalke Award History: जानिए कब हुई थी शुरुआत और किसे मिला था पहला सम्मान, पढ़ें पूरी सूची और इतिहास     |     Malaysia Visa Free Rules 2026: टूरिस्ट वीजा पर नौकरी की तलाश में जाने वाले हो जाएं सावधान, जानिए क्या हैं मलेशिया के नियम     |     Petrol Pump UPI Controversy: क्या वाकई 5 रुपये के चार्ज से हो रहा है भारी नुकसान? जानिए डीलर्स की मांग और असल सच्चाई     |     Government Rules on Tempered Glass: 1 अप्रैल 2027 से बदलेंगे स्क्रीन प्रोटेक्टर के नियम, जानिए क्या पड़ेगा असर     |     Khandit Ganpati Murti Niyam: खंडित हो जाए बप्पा की मूर्ति तो क्या पूजा जारी रखनी चाहिए? जानें क्या कहता है शास्त्र     |     Why Do Airplanes Have Ashtrays: विमान के बाथरूम में ऐशट्रे होने का क्या है रहस्य? पढ़ें सुरक्षा से जुड़ा यह बड़ा नियम     |     Madhya Pradesh Police News: वर्दी में लोकप्रियता और कमाई पर लगा ‘ब्रेक’; MP पुलिस मुख्यालय ने जारी किए 24 बिंदुओं के नए नियम     |     Chhindwara News: छत्तीसगढ़ से 500 किमी चलकर छिंदवाड़ा पहुंचा जंगली हाथी; 2 लोगों को किया घायल, फसलें तबाह     |     Bhopal News: ‘अरे तेरे बाप का कार्यक्रम है…’ सज्जन सिंह वर्मा की टिप्पणी पर IPS एसोसिएशन नाराज; जनप्रतिनिधियों को दी मर्यादा में रहने की नसीहत     |     Ganesh Utsav Ujjain: बड़नगर में 21 लाख की करेंसी से हुआ भगवान गणेश का श्रृंगार! 6 CCTV और 24 घंटे पहरे में पंडाल     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें