होली के रंग में रंगे पुलिसकर्मी: SDOP के साथ DJ की धुन पर जमकर मचाया धमाल, एक दूसरे पर बरसाए रंग औऱ गुलाल छत्तीसगढ़ By Nayan Datt On Mar 20, 2022 लोरमी। मुंगेली जिले के लोरमी पुलिस थाना परिसर में खुड़िया, लालपुर सहित चिल्फी चौकी के पुलिसकर्मियों ने एक दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर होली का पर्व मनाया. इस दौरान पुलिस अधिकारी माधुरी धिरही ने सभी को शुभकामनाएं दी. बता दें कि होली का त्योहार मुंगेली जिले में शांति के साथ संपन्न हुआ. होली के दिन शहर में सक्रिय रही पुलिस टीम ने कानून व्यवस्था को बिगड़ने नहीं दिया, जिसके बाद आम नागरिकों की सुरक्षा में तैनात रहने वाले पुलिसकर्मियों ने होली के दूसरे दिन आज होली मनाई. यह भी पढ़ें Chhattisgarh Cow Death Case: चारा-पानी के अभाव में 30… Sep 21, 2026 Kanker News Today: हायटेक क्लासरूम के दावों की खुली पोल!… Sep 21, 2026 इस बीच एसडीओपी माधुरी धिरही पुलिसकर्मियों के साथ जमकर होली खेली और उनके साथ डीजे की धुन पर जमकर धमाल मचाया. सांथ ही रंगे बरसे भीगे चुनरवाली, बलम पिचकारी जो तूने मूझे मारी समेत अन्य होली के गानों पर पुलिसकर्मियों ने जमकर डांस किया. वहीं इस अवसर पर एसडीओपी माधुरी धिरही, लोरमी थाना के प्रभारी एन बी सिंह, लालपुर थाना प्रभारी अमित कौशिक, चिल्फी चौकी प्रभारी सत्यम चौहान, खुड़िया पुलिस चौकी प्रभारी बी आर साहू समेत अन्य स्टाफ उपस्थित रहे. Share