5 साल में अमेरिका जैसा होगा मध्य प्रदेश का रोड इंफ्रास्ट्रक्चर मध्यप्रदेश By Nayan Datt Last updated Jun 8, 2022 उज्जैन: 5 साल में अमेरिका जैसा होगा मध्य प्रदेश का रोड इंफ्रास्ट्रक्चर: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का दावा केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि अगले 5 साल में मध्य प्रदेश में सड़क ढांचा अमेरिका जैसा हो जाएगा। यह भी पढ़ें ‘आंदोलन के पहले ही दिन इस्तीफा देना चाहते थे धर्मेंद्र… Jul 26, 2026 उर्मिला सैनी हत्याकांड में नया मोड़: गंजबासौदा में बिना सिर… Jul 26, 2026 गडकरी ने मालवा क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों के लिए करीब 6500 करोड़ रुपये की 11 सड़क परियोजनाओं के शिलान्यास समारोह में यह घोषणा की। समारोह का आयोजन गुरुवार को उज्जैन में किया गया, जिसमें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष सुमित्रा महाजन सहित अन्य नेताओं ने भाग लिया। सभा को संबोधित करते हुए गडकरी ने कहा कि उज्जैन में राष्ट्रीय राजमार्ग पर हवाई पट्टी-सह-सड़क विकसित की जाएगी। उन्होंने कहा, भगवान महाकाल नगरी (उज्जैन) को शहरों के अन्य हिस्सों से जोड़ने वाली एयर टैक्सियां जल्द ही संचालित की जाएंगी। इसके अलावा उन्होंने यह भी घोषणा की कि चंबल नदी में फ्लाइंग बोट सेवाएं भी शुरू की जाएंगी। Share