33 करोड़ चारा खरीदी के लिए आवंटित मगर गायों की लगातार मौतें भी

भोपाल । भोपाल से लेकर आसपास की कई गोशालाओं में चारे की कमी और अन्य अव्यवस्थाओं के चलते बीते दिनों में लगातार गायों की मौत की खबरें मिलती रही है। अब इंदौर जिले के  सनावदिया की सरकारी गोशालाओं में चार गायों की मौत विषाक्त भोजन से होना बताई गई। दूसरी तरफ शासन ने 33 करोड़ 70 लाख रुपए की बड़ी राशि गोशालाओं में चारा-भूसा खरीदी के लिए आवंटित की है। 52 जिलों की 1621 गोशालाओं में पौने 3 लाख से अधिक गोवंश हैं और रोजाना प्रति गोवंश 20 रुपए के मान से यह राशि दी गई है।
अध्यक्ष मध्यप्रदेश गोपालन एवं पशुधन संर्वधन बोर्ड स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरि ने बताया कि प्रदेश में मुख्यमंत्री गोसेवा योजना में 1621 गोशालाओं के लिए 33 करोड़ 70 लाख रूपए की राशि जारी कर दी गई है। योजना में प्रदेश के 52 जिलों में 1621 गोशालाओं में 2 लाख 76 हजार 765 गोवंश हैं। प्रति गोवंश 20 रूपए प्रति दिवस के मान से चारा-भूसा क्रय के लिए यह राशि दी गई है। अपर मुख्य सचिव पशुपालन जे.एन. कंसोटिया ने बताया कि मुख्यमंत्री गोसेवा योजना की गोशालाओं में से 530 गौ-शालाएँ महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा संचालित की जा रही हैं। ये समूह गौ-कास्ठ, जैविक खाद, गौ-शिल्प और अन्य रोजगार उन्मूलक गतिविधियों से आय प्राप्त कर रहे हैं। गोशालाओं के गोवंश का टीकाकरण और अन्य चिकित्सीय सुविधाओं के निर्देश विभागीय अमले को दिए गए हैं।  एक तरफ इतनी भारी-भरकम राशि का आवंटन चारे-भूसे के लिए किया जा रहा है, तो दूसरी तरफ प्रदेश में कई गायों की मौत भी हो गई है। भोपाल का मामला तो सुर्खियों में रहा ही, जहां राजधानी से 40 किलोमीटर दूर बैरसिया के बसई मोहल्ला स्थित गोशाला में कई गायों की मौत हुई। दूसरी तरफ सनावदिया की गोशाला में भी चार गायें मर गई। हालांकि पशु चिकित्सा विभाग के चिकित्सकों का दावा है कि विषाक्त भोजन के चलते इन गायों की मौत हुई।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     जयशंकर का ‘मास्टरस्ट्रोक’! ईरान नहीं रोकेगा भारतीय जहाज; होर्मुज संकट के बीच भारत को मिली बड़ी राहत, दुनिया ने माना कूटनीति का लोहा     |     गैस संकट पर पीएम मोदी का कड़ा एक्शन! मंत्रियों को दी चेतावनी— “अफवाह फैलाने वालों को न छोड़ें”; देश में एलपीजी सप्लाई को लेकर लिया बड़ा फैसला     |     नोएडा में भीषण अग्निकांड! बिजली मीटर फैक्ट्री में लगी आग ने लिया विकराल रूप, 26 कर्मचारी झुलसे; चीख-पुकार के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |     भारत में LPG का महासंकट! चूल्हे पर लौटने को मजबूर हुए लोग, गैस एजेंसियों के बाहर लगी 2-2 किमी लंबी लाइनें; जानें आपके शहर का हाल     |     Baghpat News: हिस्ट्रीशीटर विवेक मलिक मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 27 साल पुरानी रंजिश में हुई हत्या; जानें 11 लाशों का पूरा इतिहास     |     Farooq Abdullah Target: कौन है कमल सिंह जिसने पूर्व CM फारूक अब्दुल्ला पर किया जानलेवा हमला? 2 दशकों से रची जा रही थी साजिश; जानें पूरी कुंडली     |     अगले 72 घंटे भारी! दिल्ली समेत 5 राज्यों में बदलेगा मौसम, गुजरात में लू का ‘यलो अलर्ट’; पहाड़ों पर भारी बर्फबारी की चेतावनी     |     मेघालय में खूनी संघर्ष! GHADC चुनाव के दौरान भारी हिंसा, पुलिस फायरिंग में 2 की मौत; सेना ने संभाला मोर्चा, लगा अनिश्चितकालीन कर्फ्यू     |     CBI का अपने ही ‘घर’ में छापा! घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा गया अपना ही बड़ा अफसर; ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत बड़ी कार्रवाई, विभाग में हड़कंप     |     Aditya Thackeray on Middle East Crisis: आदित्य ठाकरे ने प्रधानमंत्री मोदी से मांगा स्पष्टीकरण, बोले— “देश में ईंधन संकट पर संसद में सच बताएं पीएम”     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें