22 हजार करोड़ का प्याज सड़ने से बचाने की जद्दोजहद, प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना से ली जाएगी मदद

उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के सचिव रोहित कुमार सिंह ने बताया कि वर्ष 2020-21 में लगभग 60 लाख टन प्याज के सड़ने अथवा खराब होने का अनुमान लगाया गया था। वर्ष 2021-22 में यह बढ़कर 72 लाख टन से अधिक हो गया है।

नई दिल्ली। कभी राजनीतिक दलों के तो कभी उपभोक्ताओं के ‘आंसू निकाल देने’ वाले प्याज को सहेजने-संभालने की कवायद शुरू हुई है। यानी कि लाखों टन प्याज को सड़ने से बचाने के लिए देशव्यापी मुहिम शुरू की जाने वाली है ताकि अक्सर होने वाली किल्लत से बचा जा सके। दरअसल, खेत से निकलने के बाद देश में सालाना 22 हजार करोड़ रुपये से अधिक का प्याज रखरखाव के अभाव में सड़ जाता है। पोस्टहार्वेस्टिंग यानी खेत से तैयार होकर निकलने के बाद देश में प्याज भंडारण की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से इसकी आपूर्ति बाधित होती है। देश में महंगाई को हवा देने में प्याज की भूमिका अहम होती है। इसीलिए केंद्रीय उपभोक्ता मामले मंत्रालय ने प्याज भंडारण की आधुनिक और सस्ती तकनीक उपलब्ध कराने के लिए देश के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों, वैज्ञानिकों, छात्रों और इस दिशा में काम करने वालों को एक मंच पर लाने का फैसला किया है।

केंद्र सरकार ने टमाटर, प्याज और आलू जैसी सब्जियों के भंडारण और सप्लाई चेन को सुरक्षित बनाने के लिए आपरेशन ग्रीन और टाप जैसी योजना शुरू की है। इसीलिए प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना की अवधि को 2021-22 से बढ़ाकर वर्ष 2025-26 तक कर दिया गया है। इस अवधि के लिए 4600 करोड़ रुपये का बजटीय प्रविधान भी कर दिया गया है। इसके लिए किसान उड़ान और किसान रेल जैसी योजनाएं भी शुरू की गई हैं। लेकिन समुचित तकनीक की कमी के चलते प्याज का भंडारण और आपूर्ति में उचित सुधार नहीं हो पा रहा है। प्याज के पोस्ट हार्वेस्ट नुकसान को घटाना एक गंभीर चुनौती बन गया है।

थोड़ा भी बचा लिया गया तो बड़ी उपलब्धि होगी

उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के सचिव रोहित कुमार सिंह ने बताया कि वर्ष 2020-21 में लगभग 60 लाख टन प्याज के सड़ने अथवा खराब होने का अनुमान लगाया गया था। वर्ष 2021-22 में यह बढ़कर 72 लाख टन से अधिक हो गया है। औसत बाजार मूल्य के आधार पर इसकी कीमत 22 हजार करोड़ रुपये बैठती है। बड़े स्तर पर होने वाले इस नुकसान का कुछ हिस्सा भी अगर बचा लिया गया तो यह बड़ी बचत साबित होगी। वर्ष 2021-22 के दौरान प्याज की कुल उपलब्धता 3.86 करोड़ टन है। जबकि ओपनिंग बैलेंस 1.08 करोड़ टन थी। कुल उत्पादन 2.77 करोड़ टन है। इसी दौरान कुल 28 हजार टन प्याज का आयात भी किया गया है। देश में प्याज के उचित टेक्नोलाजी वाले कोल्ड स्टोरेज नहीं है।

प्याज जैसी जिंस के भंडारण के लिए सस्ती और सरल तकनीक की तलाश को हेकाथान का आयोजन किया जाएगा। इसमें देश के आइआइएम, आइआइटी, आइआइएफटी व इससे जुड़े अन्य देशी और विदेशी संस्थानों और वैज्ञानिकों के साथ तकनीक ईजाद करने वालों को आमंत्रित किया जाएगा।

-रोहित कुमार सिंह, सचिव, उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Maharashtra Civic Polls Result: मुंबई में चला जनता का चाबुक, फेल हुआ बड़े परिवारों का ‘विरासत कार्ड’; नवी मुंबई में कपल्स का जलवा     |     BMC Election Result 2026: मुंबई मेयर पद के लिए शिंदे सेना ने चली चाल, ढाई-ढाई साल के मुख्यमंत्री वाले फॉर्मूले की मांग; बीजेपी में खलबली     |     पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर मौत का तांडव! सुल्तानपुर में ट्रक ने पिकअप को मारी जोरदार टक्कर, 3 लोगों की दर्दनाक मौत     |     क्या विदेशी दबाव में काम कर रही सरकार? सुप्रीम कोर्ट ने संधियों पर उठाए सवाल, कहा- राष्ट्रीय सुरक्षा और जनता का हित सर्वोपरि     |     Madhepura Road Accident: मधेपुरा में बेकाबू हाइवा ने कार को रौंदा, 4 युवकों की मौके पर ही मौत; इलाके में मचा कोहराम     |     दिल्ली वाटर अपडेट: लखवार-रेणुकाजी बांधों से बढ़ेगी पानी की सप्लाई, दशकों से लटकी परियोजनाओं पर लगी मुहर     |     Delhi Politics: बीजेपी नेता रेखा गुप्ता ने CM आतिशी को घेरा, वायरल वीडियो को बताया असली; आम आदमी पार्टी पर लगाए गंभीर आरोप     |     Check Bounce Case: सजा का ऐलान होते ही अदालत से फरार हुआ दोषी, कोर्ट परिसर में मची अफरा-तफरी; पुलिस ने शुरू की नाकेबंदी     |     गणतंत्र दिवस से पहले आतंकी साये में देश! दिल्ली समेत कई बड़े शहर आतंकियों के निशाने पर, सुरक्षा एजेंसियों ने जारी किया ‘हाई अलर्ट     |     विराट रामायण मंदिर में दुनिया के सबसे ऊंचे शिवलिंग की स्थापना! मुस्लिम परिवारों ने दान की थी जमीन, पेश की कौमी एकता की मिसाल     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें