हिजाब विवाद में हाई कोर्ट का अंतरिम आदेश लागू करने को प्रतिबद्ध : कर्नाटक सरकार

बेंगलुरु। कर्नाटक सरकार ने मंगलवार को कहा कि वह हिजाब विवाद में हाई कोर्ट के अंतरिम आदेश को लागू करने को लेकर प्रतिबद्ध है। हाई स्कूल के बाद बुधवार से प्री-यूनिवर्सिटी कालेज खुलने जा रहे हैं, जिसको देखते हुए राज्य सरकार ने प्रशासन से छात्रों को भड़काकर समाज को तोड़ने की कोशिश करने वाले धार्मिक संगठनों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

राज्य विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के उप नेता यूटी खादर ने शून्य काल के दौरान इस बात को लेकर चिंता जताई कि कर्नाटक हाई कोर्ट के अंतरिम आदेश को लागू करते समय भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इस पर सरकार की तरफ से कानून एवं संसदीय कार्य मंत्री जेसी मधुस्वामी ने कहा कि खादर द्वारा उठाए गए मुद्दे का जवाब तो शिक्षा मंत्री देंगे, लेकिन वह यह भरोसा दिलाना चाहते हैं कि सरकार अदालत के आदेश को लागू करने को लेकर प्रतिबद्ध है।

खादर ने कहा कि हाई कोर्ट का आदेश कालेज को लेकर है, लेकिन मीडिया में सामने आ रहा है कि हाई स्कूल और यहां तक प्राइमरी स्कूल में भी छात्राओं को हिजाब पहन कर नहीं आने दिया जा रहा है। शिक्षकों और कर्मचारियों को भी हिजाब नहीं पहनने दिया जा रहा। हाई कोर्ट ने अंतिम फैसला आने तक स्कूल और कालेज में हिजाब और भगवा गमछा समेत धार्मिक पहचान वाला कोई भी कपड़ा पहनने पर पाबंदी लगाई है।

धार्मिक संगठन छात्रों का कर रहे इस्तेमाल

राज्य के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने एक बयान जारी कर कहा कि कुछ धार्मिक संगठन लोगों के बीच खाई पैदा करने और समाज को बांटने के लिए छात्रों का उपयोग कर रहे हैं। ऐसे संगठनों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने के लिए प्रशासन को निर्देशित किया गया है। उन्होंने कहा कि कुछ ही छात्राएं स्कूल में हिजाब पहनने की जिद कर रही हैं। इस बीच, कांग्रेस विधायक दल के नेताओं ने भी मुख्यमंत्री से मिलकर हिजाब मामले की आड़ में समाज में नफरत फैलने वाले संगठनों और लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। वहीं, हिजाब नहीं पहनने पर दुष्कर्म के मामले बढ़ने संबंधित विवादित बयान देने वाले कांग्रेस विधायक बीजे जमीर अहमद खान ने अपने बयान पर खेद जताया है।

मंगलवार को भी गरमाया रहा मामला, कई जगह हंगामा

राज्य में मंगलवार को भी यह मामला गरमाया रहा। शिवमोगा समेत कई जिलों में स्कूलों में हिजाब पहनकर पहुंची छात्राओं को प्रवेश नहीं दिया गया। शिवमोगा में स्कूल में हिजाब पहनने से रोके जाने पर एक छात्रा ने परीक्षा छोड़ दी। उसने कहा कि बचपन से ही वह हिजाब पहनती आई है। वह हिजाब पहनना नहीं छोड़ सकती है। चिकमंगलुरु जिले में एक स्कूल में हिजाब पहनने से रोकने पर अभिभावकों ने हंगामा किया। अभिभावक स्कूल परिसर में घुस गए, जिसके बाद प्रिंसिपल ने स्कूल को बंद कर दिया।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     मानवता शर्मसार! मंदबुद्धि युवक को जंजीरों से बांधकर करवाई मजदूरी; सोशल मीडिया पर फोटो वायरल हुई तो मां ने ऐसे पहचाना अपना ‘लाल’     |     Lucky Oberoi Murder Case: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 संदिग्ध हिरासत में; 38 दिनों से फरार आरोपियों की तलाश तेज     |     Punjab Politics: बंटी रोमाना की मुख्यमंत्री मान को खुली चेतावनी, विवादित बयान से गरमाई सियासत; अकालियों और AAP में जुबानी जंग तेज     |     Punjab Rape Case Verdict: कपड़ा व्यापारी को 7 साल की सजा, 13 साल बाद पीड़िता की हुई जीत; जानें क्या है पूरा मामला?     |     Gippy Grewal Threat Case: पंजाब में कानून-व्यवस्था पर बरसे सुखबीर बादल, गिप्पी ग्रेवाल को मिली धमकी पर भगवंत मान सरकार को घेरा     |     DBU Controversy: देश भगत यूनिवर्सिटी में हंगामा, धरने पर बैठे छात्र और खिलाड़ी; यूनिवर्सिटी प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप     |     LPG Booking New Numbers: पंजाब के गैस उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी! इंडेन, HP और भारत गैस ने जारी किए नए बुकिंग नंबर; अब मिनटों में बुक होगा सिलेंडर     |     सोलर पैनल लगवाने वालों के लिए बड़ी खबर! पंजाब में लागू हुआ नया टैरिफ; 1 अप्रैल से बदल जाएंगे बिजली बिल के गणित, जानें आपको कितना फायदा?     |     पंजाब की जेल में ‘सुरक्षा’ फेल! कैदियों के पास मिले 5 मोबाइल और नशीला सामान; जेल प्रशासन में मचा हड़कंप, बड़ी साजिश की आशंका     |     Punjab Power Crisis: सुनील जाखड़ ने PSPCL के आंकड़ों को बताया ‘झूठ का पुलिंदा’, भगवंत मान सरकार को दी यह बड़ी चुनौती; जानें पूरा विवाद     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें