हाई अलर्ट पर आगरा बस स्टैंड: लावारिस संदिग्ध बॉक्स देख लोगों में मची भगदड़, बम निरोधक दस्ते ने शुरू की जांच

उत्तर प्रदेश आगरा के अंतरराज्यीय बस अड्डा (ISBT) पर सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बस से उतारे गए दो संदिग्ध बॉक्स को देखकर यात्रियों में दहशत फैल गई. शुरुआत में लोगों को लगा कि बॉक्स के अंदर कोई बम है. ऐसे में लोग डर गए और हल्की भगदड़ मच गई. हालांकि, गहन जांच के बाद यह सामने आया कि वह बॉक्स किसी भी विस्फोटक सामग्री नहीं बल्कि, शादी समारोह में इस्तेमाल होने वाले आतिशबाजी (फायरवर्क) से भरे थे, जिसके बाद पुलिस और प्रशासन ने राहत की सांस ली

ISBT पर एक बस से जैसे ही दो बॉक्स उतारे गए. उनमें से एक के बर्फ के डिब्बे जैसा दिखने और बाहर निकली तारों की वजह से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. संदिग्ध वस्तु की सूचना मिलते ही बस स्टैंड पर दहशत फैल गई. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया. पूरे ISBT को तुरंत कॉर्डन ऑफ कर पूरी तरह से खाली करा लिया गया.

बम स्क्वायड और एक्सपर्ट्स की टीम पहुंची

इस दौरान यात्रियों में हल्की भगदड़ जैसी स्थिति भी देखने को मिली. तुरंत ही भारी पुलिस फोर्स, डॉग स्क्वायड और बम डिस्पोजल टीम मौके पर पहुंची. बस स्टैंड के 100 मीटर के दायरे में किसी भी व्यक्ति का प्रवेश पूरी तरह से रोक दिया गया, जिससे जांच टीम को निर्बाध रूप से अपना काम कर पाई. बम स्क्वायड और एक्सपर्ट्स की टीम ने सावधानीपूर्वक संदिग्ध बॉक्स को खोलकर उसकी जांच की.

दोनों बॉक्स के अंदर थी शादी की आतिशबाजी

गहन जांच और हर संदिग्ध एंगल की पड़ताल के बाद, यह खुलासा हुआ कि बॉक्स में कोई विस्फोटक या खतरनाक सामग्री नहीं थी. बल्कि, उनके अंदर शादी-समारोह में इस्तेमाल होने वाली आतिशबाजी (फायरवर्क) रखी थी. मामले में किसी साजिश की आशंका को खारिज करने के बाद भी पुलिस अब इस बात की जांच में जुट गई है कि यह सामान किसने भेजा था. आगरा के डीसीपी सैयद अली अब्बास ने बताया कि आगे की जांच की जा रही है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     UCC पर सुप्रीम कोर्ट का ‘सुप्रीम’ फैसला! केंद्र को बड़ी टिप्पणी—”अब समय आ गया है, देश में लागू हो समान नागरिक संहिता”; बदल जाएगा कानून     |     Priyanka Gandhi in Lok Sabha: राहुल गांधी के बचाव में उतरीं प्रियंका गांधी, बोलीं- ‘निडर’ हैं मेरे भाई; संसद में सरकार और विपक्ष के बीच जोरदार भिड़ंत     |     Lok Sabha News: स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, गौरव गोगोई ने नरवणे की किताब से सरकार को घेरा; सदन की कार्यवाही स्थगित     |     नैनीताल पर ‘जल प्रलय’ का खतरा! चूहों के बाद अब मछलियां भी काट रही हैं नैनी झील की जड़ें; माल रोड धंसने की बड़ी चेतावनी     |     Rahul Gandhi in Sonipat: सोनीपत के मदीना गांव पहुंचे राहुल गांधी, किसान संजय की बेटी को दिया आशीर्वाद; 2 साल पहले खेत में की थी धान की रोपाई     |     Katni Road Accident: कटनी में बड़ा सड़क हादसा, कार-बाइक की टक्कर में 4 की मौत और 5 घायल; अस्पताल में मची अफरातफरी     |     UP में रजिस्ट्री का खेल खत्म! अब बिना ‘खतौनी’ में नाम के नहीं बेच पाएंगे जमीन; योगी सरकार का भू-माफियाओं पर सबसे बड़ा प्रहार     |     भागलपुर में भी बनेगा ‘मरीन ड्राइव’! पटना की तरह गंगा किनारे चमकेगी सिल्क सिटी; बिना घर तोड़े तैयार होगा शानदार प्रोजेक्ट     |     Mamata Banerjee vs ECI: ममता बनर्जी ने ड्राइंग के जरिए जताया ‘SIR’ का विरोध, चुनाव आयोग पर लगाया वोटर लिस्ट से नाम मिटाने का आरोप     |     अतुल निहाले की फांसी पर लगी रोक! 5 साल की मासूम से दरिंदगी और हत्या का है मामला; 3 धाराओं में मिली थी ‘सजा-ए-मौत’     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें