स्टेशन पर सो रहा था दिव्यांग, देखते ही आग बबूला हो गया GRP हेड कांस्टेबल, लात-घूसे और जूते से पीटा

मध्य प्रदेश के उज्जैन का एक वीडियो इन दिनों तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में रेलवे स्टेशन पर सो रहे एक दिव्यांग युवक को जीआरपी का हेड कांस्टेबल पहले तो थप्पड़ और फिर उसकी जूतों से पिटाई करता नजर आ रहा है. यह वीडियो घटना के समय पास से गुजरी ट्रेन के AC कोच में बैठे एक यात्री ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया था. इस वीडियो को लेकर लोगों में काफी गुस्सा है.

उज्जैन के नागदा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 से मंगलवार सुबह एक ट्रेन गुजर रही थी. इस बीच ट्रेन के एसी कोच में बैठे एक यात्री ने रेलवे स्टेशन पर दिव्यांग युवक की पिटाई का वीडियो बना लिया. इस वीडियो में एक व्यक्ति दिव्यांग को थप्पड़ मारने के साथ ही उसे जूते से भी पीट रहा था. वीडियो में दिव्यांग रोते हुए बिना किसी गलती की माफी मांगता रहा, लेकिन आरोपी को उस पर जरा भी तरस नहीं आई.

रेलवे स्टेशन पर दिव्यांग युवक की पिटाई

घटना का वीडियो वायरल होते ही हड़कंप मच गया. जानकारी जुटानी शुरू की गई तो यह वीडियो नागदा रेलवे के प्लेटफार्म नंबर 1 का निकाला. वहीं, दिव्यांग बुजुर्ग की पिटाई करने वाले आरोपी की पहचान जीआरपी हेड कांस्टेबल मानसिंह के तौर पर हुई, जो कि ड्यूटी पर तैनात था. मामले में कार्रवाई करते हुए जीआरपी एसपी रेल श्री शुक्ला ने तत्काल प्रभाव से आरोपी हेड कांस्टेबल सस्पेंड कर दिया है. उसे रेल लाइन पुलिस इंदौर भेजा गया है.

आरोपी हेड कांस्टेबल को किया गया निलंबित

जानकारी देते हुए एसपी शुक्ला ने बताया कि इस वीडियो में चौकी जीआरपी नागदा में तैनात हेड कांस्टेबल मानसिंह दिव्यांग युवक के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे थे. कांस्टेबल के इस कृत्य के कारण रेल पुलिस की छवि यात्रियों और आम जनता के बीच खराब हो रही थी. कर्तव्य निर्वहन में घोर लापरवाही और अनुशासनहीनता करने वाले हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो की शिकायत नागदा के पार्षद प्रकाश जैन ने जीआरपी एसपी रतलाम से की थी. उसी के बाद मामले में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई हुई.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     दुनिया पर महायुद्ध का साया! 11 दिन में 11 देशों पर हमला; ईरान-इजराइल के मिसाइल और ड्रोन से दहल उठा मिडल ईस्ट, देखें तबाही का मंजर     |     Share Market Today 10 March: सेंसेक्स और निफ्टी में जबरदस्त रिकवरी, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से बदला मूड; रिलायंस और टाटा स्टील में हलचल     |     Human Brain Computing: क्या AI को मात देगा इंसानी दिमाग? वैज्ञानिकों ने बनाया ‘बायो-कंप्यूटर’, जीवित कोशिकाओं से चलेंगे भविष्य के डेटा सेंटर     |     दिन में हो जाएगी रात! 6 मिनट 22 सेकंड तक छाया रहेगा घना अंधेरा; जानें कब लगेगा 21वीं सदी का दूसरा सबसे लंबा सूर्य ग्रहण?     |     मच्छरों का काम तमाम! घर पर ही बनाएं 100% नेचुरल ‘मॉस्किटो रिपेलेंट’; बाजार वाली कॉइल और लिक्विड को कहें बाय-बाय     |     Surat Suicide Case: सूरत में दो मेडिकल छात्राओं ने किया सुसाइड, एनेस्थीसिया ओवरडोज से गई जान; पुलिस को मौके से मिले खाली वायल     |     Mathura Crime News: भजन कुटी में नाबालिग से कुकर्म के आरोपी बाबा की पिटाई, वीडियो वायरल होने पर मची सनसनी; पुलिस ने दर्ज किया मामला     |     Mission 2029: संसद में महिलाओं की होगी ‘बल्ले-बल्ले’! 33% आरक्षण के साथ बढ़ेगा प्रतिनिधित्व; क्या आपकी सीट भी हो जाएगी महिलाओं के लिए रिजर्व?     |     Rahul Gandhi Citizenship Case: राहुल गांधी की ‘दोहरी नागरिकता’ मामले में इलाहाबाद HC का केंद्र को नोटिस, 19 मार्च को होगी अगली बड़ी सुनवाई     |     कागजों में खुद को ‘शहीद’ बताकर सेना से की करोड़ों की ठगी! दिल्ली में पूर्व सैनिक का हैरान करने वाला फर्जीवाड़ा; अब पत्नी समेत पहुंचे जेल     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें