सोलो ट्रिप के शौकीन लोगों के लिए बेस्ट हैं ये पर्यटन स्थल

सोलो ट्रेवलिंग करना एक शानदार अनुभव है. ये बहुत ही एडवेंचर्स है. सोलो ट्रेवलिंग के दौरान न केवल आप खुद की कंपनी का आनंद लेते हैं बल्कि नए लोगों से मिलने का मौका भी मिलता है. लाइफ में एक बार जरूर सोलो ट्रेवलिंग का आनंद लेना चाहिए. इस दौरान आप बहुत कुछ नया सीखते हैं. साथ ही ये जीवन में कई सकारात्मक बदलाव  लाने में भी मदद करता है. आप बहुत ही कॉन्फिडेंट फील करते हैं. अगर आप दिल्ली में रहते हैं तो आप दिल्ली के पास की कई जगहों पर घूमने का प्लान बना सकते हैं. आइए जानें सोलो ट्रिप के लिए आप किन जगहों पर जा सकते हैं.

ऋषिकेश

हरिद्वार के करीब स्थित ऋषिकेश सोलो ट्रेवलिंग के लिए एक बेहतरीन जगह है. आप यहां रिवर राफ्टिंग, बंजी जंपिंग, कैम्पिंग और अन्य कई एडवेंचर एक्टिविटीज का आनंद ले सकते हैं. ऋषिकेश को विश्व की योग राजधानी के रूप में भी जाना जाता है.

जयपुर

जयपुर को पिंक सिटी भी कहा जाता है. यहां समृद्ध विरासत और कई स्मारक और संरचनाएं हैं. हर एक से जुड़ी एक आकर्षक कहानी है. अगर आप इतिहास में रुचि रखते हैं तो आपको यहां जरूर जाना चाहिए. अगर आप शाही अनुभव लेना चाहते हैं तो आपको यहां सोलो ट्रिप के लिए जरूर जाना चाहिए.

वाराणसी

वाराणसी को बनारस और काशी के नाम से भी जाना जाता है. आप यहां न केवल शांति का अनुभव करेंगे बल्कि कई स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद भी ले सकेंगे. एक सुखद अनुभव के लिए वाराणसी जरूर जाएं.

बीर बिलिंग

अगर आपको पैराग्लाइडिंग करना पसंद है तो ये जगह आपके लिए एकदम परफेक्ट है. ये हिमाचल प्रदेश में एक छोटा सा गांव है. आप वीकेंड पर यहां सोलो ट्रिप का प्लान बना सकते हैं. ये सबसे अच्छी पैराग्लाइडिंग साइट के रूप में जाना जाता है. आपकी एडवेंचर सोलो ट्रिप के लिए ये एकदम सही जगह है.

उदयपुर

राजस्थान में उदयपुर सुंदर अरावली पहाड़ियों से घिरा हुआ है. इसमें कई मंत्रमुग्ध करने वाली झीलें हैं. शानदार वास्तुकला, सुंदर मंदिरों और प्राकृतिक की सुंदरता मन मोह लेती है. आप यहां नौका विहार, शानदार प्राचीन किलों और बाजारों में खरीदारी करने का आनंद ले सकते हैं.

मनाली

मनाली हर साल बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करता है. ये एक वंडरलैंड की तरह लगता है. प्रकृति प्रेमियों, एडवेंचर के शौकनों और ट्रेकर्स के लिए एकदम सही है. आप यहां आइस स्केटिंग, पैराग्लाइडिंग, स्कीइंग और कई अन्य एडवेंचर एक्टिविटीज का आनंद ले सकते हैं.

कसोल

कसोल हिमाचल प्रदेश का एक छोटा सा गांव है जो पार्वती नदी के किनारे स्थित है. ये बहुत ही शांत जगह है. आप यहां सुंदर नजारों का लुत्फ उठा सकते हैं.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     West Bengal Election Results 2026: 4 मई को आएंगे नतीजे; 77 केंद्रों पर होगी 294 सीटों की मतगणना, सुरक्षा के कड़े इंतजाम     |     Delhi Ration Card: दिल्ली में हर शनिवार लगेगा जन सुनवाई कैंप; राशन कार्ड की समस्याओं का होगा ऑन-द-स्पॉट समाधान     |     Hajj Yatra 2026: हज यात्रियों के किराए पर छिड़ी जंग; 10 हजार की बढ़ोतरी को सरकार ने बताया ‘राहत’, जानें क्या है तर्क     |     Election Counting 2026: सुरक्षा में कोई चूक नहीं! काउंटिंग सेंटर्स पर QR कोड सिस्टम लागू, बिना डिजिटल पास नहीं मिलेगा प्रवेश     |     Bengal Elections: ‘226 से ज्यादा सीटें जीतेंगे, बनेगी मां-माटी-मानुष की सरकार’; ममता बनर्जी का बड़ा चुनावी दावा     |     Bareilly News: बरेली जिला अस्पताल में भारी बदहाली! एक बेड पर दो बच्चे, ओपीडी में घंटों इंतजार; गर्मी ने बढ़ाई मुश्किलें     |     Lucknow Airport: रनवे पर अचानक आया बंदर, पायलट ने लगाया इमरजेंसी ब्रेक; बाल-बाल बचे 132 यात्री     |     Supreme Court Alert: नाबालिग रेप पीड़िता मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त; स्वास्थ्य मंत्रालय को अवमानना नोटिस जारी, जानें पूरा मामला     |     Digital Arrest: ‘सॉरी डियर हसबैंड…’, डिजिटल अरेस्ट के जाल में फंसी महिला ने दी जान; सुसाइड नोट में ब्लैकमेलिंग का खुलासा     |     Meerut Cantt: मेरठ कैंट से ब्रिटिश नामों की ‘विदाई’; अब इन भारतीय वीरों के नाम से जाने जाएंगे ये इलाके, देखें पूरी लिस्ट     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें