बच्चों को देखना चाहते हैं सेहतमंद तो इन योगासन का अभ्यास करवाएं

आजकल के गलत खानपान और खराब लाइफस्टाइल का असर बच्चों पर ​भी दिखने लगा है. कम उम्र पर बच्चों का वजन जरूरत से ज्यादा बढ़ जाता है, आंखों पर चश्मा लग जाता है, इसके अलावा भी ऐसी तमाम समस्याएं हैं, जो उन्हें समय से पहले झेलनी पड़ रही हैं. इसकी दो खास वजह हैं. पहली, आउटडोर एक्टिविटीज की बजाय इनडोर एक्टिविटीज में व्यस्त रहना, दूसरी, हेल्दी फूड की बजाय बाहर का जंकफूड फास्टफूड और शुगरी ड्रिंक्स आदि की आदत. इन समस्याओं से बचने के लिए अपनी डाइट को बेहतर करना बहुत जरूरी है, साथ ही आउटडोर एक्टिविटीज करना बहुत जरूरी है. इसके लिए योगासन एक अच्छा तरीका हो सकता है. योगासन करने से बच्चों का शरीर लचीला बनता है, बच्चे फुर्तीले होते हैं और उनका दिमाग काफी तेज काम करता है, आत्मविश्वास बढ़ता है और इम्यून सिस्टम  मजबूत होता है. यहां जानिए बच्चों के लिए कौन से आसन जरूरी हैं.

 ताड़ासन  :  करने से बच्चों के शरीर की स्ट्रेचिंग हो जाती है. बच्चों का दिमाग तेज होता है और शरीर में रक्त संचार बेहतर होता है. इसे करने के लिए सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं. अब पैर के पंजों के बीच लगभग दस सेंटीमीटर की दूरी रखें. दोनों पैरों पर समान वजन रखें और दोनों हाथों को ऊपर की ओर लें जाएं. शरीर को सीधा रखते जुए और ऊपर की तरफ स्ट्रेच करें.

वृक्षासन  :  इसे ट्री-पोज नाम से भी जाना जाता है. इस योगासन में शरीर को एक पैर पर ही संभालना होता है. ये बच्चे की एकाग्रता बढ़ाता है, तनाव और चिंता को दूर करता है. इसे करने के लिए सीधे खड़े हो जाएं. दोनों पैरों को आपस में जोड़ दें, अब बाएं घुटने को मोड़ते हुए तलवे को दाईं जांघ पर अंदर की तरफ रखें. हाथों को ऊपर आसमान की तरफ उठाएं और नमस्कार की मुद्रा बनाएं. क्षमतानुसार इसी अवस्था में बने रहें. यही क्रम दूसरी तरफ से भी दोहराएं.

भुजंगासन  : को कोबरा पोज भी कहा जाता है. ये बच्चे की इम्युनिटी को मजबूत करता है. स्ट्रेस कम करता है और शरीर को फ्लैक्सिबिल बनाता है. इसके लिए पेट के बल सीधे लेट जाएं. फिर हथेलियों को कंधे के पास फर्श से सटा लें. अब सांस लेते हुए सिर को जितना हो सके उतना ऊपर की ओर उठाएं और आकाश की तरफ देखें. कोशिश करें कि शरीर नाभि तक उठ जाए. सांस छोड़ते हुए प्रारंभिक मुद्रा में वापस आएं. इस क्रम को बार बार दोहराएं.

धनुरासन  :  इस योगासन में धनुष की आकृति बन जाती है, इसलिए इसे धनुरासन कहा जाता है. धनुरासन से बच्चों के कंधे, घुटने, रीढ़ और टखने मजबूत होते हैं. लिवर अच्छी तरह काम करता है. इसे करने के लिए पेट के बल लेट जाएं. फिर घुटने मोड़कर हाथों से टखनों को मजबूती से पकड़ें. सीने, सिर और जांघ को सांस लेते हुए ऊपर उठाएं. इससे आपके शरीर की आकृति धनुष जैसी बन जाएगी. क्षमतानुसार इसी स्थिति में रुकें. इसके बाद सामान्य स्थिति में आ जाएं. इस क्रम को 4 से 5 बार दोहराएं.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     West Bengal Election Results 2026: 4 मई को आएंगे नतीजे; 77 केंद्रों पर होगी 294 सीटों की मतगणना, सुरक्षा के कड़े इंतजाम     |     Delhi Ration Card: दिल्ली में हर शनिवार लगेगा जन सुनवाई कैंप; राशन कार्ड की समस्याओं का होगा ऑन-द-स्पॉट समाधान     |     Hajj Yatra 2026: हज यात्रियों के किराए पर छिड़ी जंग; 10 हजार की बढ़ोतरी को सरकार ने बताया ‘राहत’, जानें क्या है तर्क     |     Election Counting 2026: सुरक्षा में कोई चूक नहीं! काउंटिंग सेंटर्स पर QR कोड सिस्टम लागू, बिना डिजिटल पास नहीं मिलेगा प्रवेश     |     Bengal Elections: ‘226 से ज्यादा सीटें जीतेंगे, बनेगी मां-माटी-मानुष की सरकार’; ममता बनर्जी का बड़ा चुनावी दावा     |     Bareilly News: बरेली जिला अस्पताल में भारी बदहाली! एक बेड पर दो बच्चे, ओपीडी में घंटों इंतजार; गर्मी ने बढ़ाई मुश्किलें     |     Lucknow Airport: रनवे पर अचानक आया बंदर, पायलट ने लगाया इमरजेंसी ब्रेक; बाल-बाल बचे 132 यात्री     |     Supreme Court Alert: नाबालिग रेप पीड़िता मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त; स्वास्थ्य मंत्रालय को अवमानना नोटिस जारी, जानें पूरा मामला     |     Digital Arrest: ‘सॉरी डियर हसबैंड…’, डिजिटल अरेस्ट के जाल में फंसी महिला ने दी जान; सुसाइड नोट में ब्लैकमेलिंग का खुलासा     |     Meerut Cantt: मेरठ कैंट से ब्रिटिश नामों की ‘विदाई’; अब इन भारतीय वीरों के नाम से जाने जाएंगे ये इलाके, देखें पूरी लिस्ट     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें