सोया प्रॉडक्ट्स पर भी ISI मार्क का उपयोग किया जायेगा व्यापार By Nayan Datt On Mar 11, 2022 भारतीय मानक ब्यूरो ने विनिर्माताओं को सोया उत्पादों पर आईएसआई के निशान का इस्तेमाल करने को कहा है | आम लोगों के बीच सोया उत्पादों के बढ़ते इस्तेमाल को देखते हुए ऐसा किया गया है | सरकारी प्रमाणन एजेंसी बीआईएस ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि सोया उत्पाद विनिर्माता उससे गुणवत्ता का प्रमाण लेकर अपने उत्पादों पर आईएसआई के निशान का इस्तेमाल करना शुरू करें | BIS ने सोया उत्पादों के संबंध में भारतीय मानक विषय पर आयोजित एक वेबिनार में कहा कि सोयाबीन से बनने वाले अलग-अलग उत्पादों की स्वीकार्यता लोगों के बीच लगातार बढ़ रही है | ऐसी स्थिति में इन उत्पादों के मानक को सुनिश्चित करना जरूरी है | यह भी पढ़ें Economy News: डीजल-ATF पर विंडफॉल टैक्स में बड़ी कटौती;… May 1, 2026 Stock Market Crash: ट्रंप के एक फैसले से शेयर बाजार में… Apr 30, 2026 ISI मार्क 1955 से भारत में औद्योगिक उत्पादों के लिए एक स्टैंडर्ड कम्पलायंस मार्क है | मार्क प्रमाणित करता है कि कोई उत्पाद भारतीय मानक ब्यूरो (BIS), भारत के राष्ट्रीय मानक निकाय द्वारा विकसित एक भारतीय मानक (IS) के अनुरूप है | Share