सेना का साजो-सामान ले जाने वाली मिलिट्री ट्रेन बेपटरी बिहार By Nayan Datt On Mar 19, 2022 झारखंड । पूर्व मध्य रेलवे के बरकाकाना-बरवाडीह रेलखंड अंतर्गत टोरी जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर पांच के लाइन नंबर आठ पर शुक्रवार की देर शाम सेना की मालवाहक ट्रेन की एक बोगी (58241610243) बेपटरी हो गई। जानकारी के अनुसार मिलिट्री ट्रेन का मालवाहक टोरी जंक्शन के पश्चिमी सिरे से जंक्शन के यार्ड में प्रवेश कर रही थी। यह भी पढ़ें इंसानियत शर्मसार! सब्जी बेच रही महिला पर किसी ने फेंका चावल… Apr 26, 2026 मुजफ्फरपुर में खौफनाक वारदात! पत्नी को ‘डायन’… Apr 26, 2026 सिग्नल के समीप एक लाइन चेंज करने के दौरान तकनीकी फाल्ट की वजह से एक बोगी के पहिए नीचे गिर गए। एक साथ एक जगह चार पहियों की जगह दो पहियों के साथ ट्रेन घिसटती हुई आगे बढ़ रही थी। रेल पटरी बदलने के दौरान चालक को काफी देर तक इस बात का आभास भी नहीं हो पाया कि मिलिट्री ट्रेन का पहिया बेपटरी हुआ है। लगभग तीन सौ मीटर दूर घिसटने के दौरान पहिया का स्प्रिंग और अन्य कई पार्ट-पुर्जे क्षतिग्रस्त होने के बाद 186/1023 के समीप दो हिस्सों में बंट गए। इसके बाद मालवाहक के दुर्घटनाग्रस्त होेने की जानकारी मिली। सूचना के बाद बरवाडीह से एआरटी की टीम टोरी जंक्शन पहुंची और व्यवस्था दुरूस्त करने की कवायद में जुटी। Share