Bihar Cabinet Expansion: बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार का नया फॉर्मूला तैयार, कैबिनेट में नहीं होंगे निशांत कुमार; बन सकते हैं MLC

बिहार में मई के पहले हफ्ते में मंत्रिमंडल विस्तार पर अंतिम मुहर लगेगी. 4 मई से 10 मई के बीच मंत्रिमंडल विस्तार तय माना जा रहा है. बिहार में कुल 36 मंत्री पदों में से 16-16 मंत्रीपद बीजेपी और जेडीयू को मिल सकती हैं. इसके अलावा 2 मंत्री पद चिराग पासवान की पार्टी को, जबकि जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी को एक-एक मंत्री पद दिए जाने की तैयारी है.

इस बीच जेडीयू से जुड़े निशांत ने फिलहाल सरकार में कोई जिम्मेदारी न लेने का फैसला किया है. डिप्टी सीएम ना बनने और बुधवार को जारी हुई पार्टी की राष्ट्रीय पदाधिकारियों में भी शामिल नहीं होने का फैसला निशांत कुमार का ही व्यक्तिगत है फैसला है और वे किसी पद को संभालने से पहले खुद को पूरी तरह तैयार करना चाहते हैं. इसी तैयारी के तहत निशांत 3 मई से राज्यव्यापी यात्रा पर निकलेंगे. उनकी ये यात्रा पश्चिमी चंपारण से शुरू होगी.

जून में MLC बन सकते हैं निशांत

जेडीयू के सूत्रों के मुताबिक निशांत विधान परिषद के सदस्य बनेंगें. निशांत कुमार जून महीने में विधान परिषद के सदस्य बन सकते हैं. इसके बाद ही वे यह तय करेंगे कि उनकी भूमिका सरकार में होगी या पार्टी संगठन में. जेडीयू नेताओं का कहना है कि नीतीश कुमार के बाद निशांत ही पार्टी की पहचान और भविष्य हैं और आने वाले समय में उनकी भूमिका बेहद अहम हो सकती है.

संगठन को समझेंगे निशांत

निशांत कुमार की बिहार यात्रा तीन से चार महीने तक चलेगी, जिससे उन्हें पूरे राज्य में संगठन की स्थिति का व्यापक अनुभव मिल सके. खास बात यह है कि वे इस दौरे पर किसी बड़े पदाधिकारी के तौर पर नहीं, बल्कि एक साधारण जेडीयू कार्यकर्ता के रूप में उतरेंगे. हालांकि इस यात्रा में उनके साथ जगह जगह पार्टी के बड़े नेता शामिल होंगे. उनकी इस यात्रा का मकसद पार्टी के जमीनी कार्यकर्ताओं से सीधा संपर्क स्थापित करना है.

यात्रा के दौरान वे पंचायत, प्रखंड और जिला स्तर के पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे और संगठन की जमीनी हकीकत को समझने की कोशिश करेंगे. साथ ही उन जिलों में जेडीयू के पुराने, वरिष्ठ और बुजुर्ग नेताओं से भी मिलकर उनका मार्गदर्शन लेंगे. यात्रा के दौरान वो उन जगहों और प्रोजेक्ट्स को भी देखने जाएंगे जो सीएम के तौर पर नीतीश कुमार ने बनवाया है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     शिवपुरी में गजब की चोरी! सोते रहे थाना प्रभारी और घर साफ कर ले गए चोर; CCTV घुमाया फिर 4 तोला सोना पार     |     ‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी की घटनाएं 69 प्रतिशत घटीं     |     मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने का दिया आमंत्रण     |     Delhi Monsoon 2026: दिल्ली सरकार ने 57% नालों की सफाई का काम किया पूरा, मानसून से पहले 76 प्रमुख नालों पर विशेष फोकस     |     UP Police का खौफनाक चेहरा! हमीरपुर में दारोगा ने बीच सड़क महिला को मारी लात, वायरल वीडियो देख भड़के लोग     |     दिल्ली: ऑटो वाला, इंस्टाग्राम और IRS की बेटी का कत्ल! रोंगटे खड़े कर देगी पोस्टमार्टम रिपोर्ट; डॉक्टर भी कांप उठे     |     Ranchi News: जगन्नाथपुर मंदिर में गार्ड की बेरहमी से हत्या, 335 साल पुराने ऐतिहासिक मंदिर की सुरक्षा पर उठे सवाल     |     Weather Update: दिल्ली-UP और बिहार में भीषण गर्मी का ‘येलो अलर्ट’, 44 डिग्री पहुंचा पारा; जानें पहाड़ों पर कब होगी बारिश     |     Uttarakhand Election 2027: पुष्कर सिंह धामी ही होंगे 2027 में CM चेहरा, BJP अध्यक्ष ने ‘धामी मॉडल’ पर लगाई मुहर     |     Mosquito Coil Danger: रात भर जलती रही मच्छर भगाने वाली कॉइल, सुबह कमरे में मिली बुजुर्ग की लाश; आप भी हो जाएं सावधान     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें