सीबीआइ ने की हत्या के एक और मामले में फरार तीन आरोपितों पर 50-50 हजार इनाम की घोषणा

WB post-poll violence झाड़ग्राम जिले में भाजपा किसान मोर्चा मंडल के सचिव किशोर मंडी की हत्या मामले में फरार हैं तीनों – इससे पहले चार मामलों में 11 फरार आरोपितों के खिलाफ हो चुकी है इनाम की घोषणा।

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआइ) ने बंगाल में पिछले साल विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद हुई हिंसा में भाजपा नेता की हत्या के एक और मामले में तीन फरार आरोपितों पर 50- 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। कोलकाता में सीबीआइ की विशेष अपराध शाखा की ओर से बुधवार को एक बयान में बताया गया है कि यह मामला झाड़ग्राम जिले के बिनपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा किसान मोर्चा मंडल के सचिव किशोर मंडी की हत्या से जुड़ा है।

सीबीआइ के अनुसार, इस मामले में फरार तीन आरोपित व्यक्ति देबेन सरेन, राजकिशोर महता व हरेकृष्ण महता हैं। प्रत्येक के खिलाफ 50,000 रुपये का नकद इनाम घोषित किया है, जो उनके बारे में सूचना देगा।उनकी सूचना देने वाले मुखबिर की पहचान गुप्त रखी जाएगी।तीनों आरोपित झाड़ग्राम के ही रहने वाले हैं। सीबीआइ ने इन फरार आरोपितों के बारे में जानकारी होने पर फोन या ईमेल के माध्यम से देने का अनुरोध किया है।इससे पहले तीनों आरोपितों के खिलाफ विशेष अदालत ने पूर्व में गैर जमानती वारंट भी जारी किया था।साथ ही उन्हें भगोड़ा भी घोषित किया जा चुका है।

बता दें कि सीबीआइ इससे पहले हाल में चार अलग-अलग मामलों में 11 फरार आरोपितों के खिलाफ इनाम की घोषणा कर चुकी है। सबसे पहले 28 जनवरी को जांच एजेंसी ने कोलकाता में भाजपा कार्यकर्ता अभिजीत सरकार की हत्या के मामले में फरार पांच आरोपितों के खिलाफ 50- 50 हजार रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की थी। पिछले साल दो मई को चुनाव नतीजे के दिन अभिजीत की कथित रूप से हत्या कर दी गई थी। 19 अगस्त, 2021 को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की एक रिपोर्ट के आधार पर, कलकत्ता उच्च न्यायालय ने राज्य में चुनाव के बाद हुई हिंसा के दौरान दुष्कर्म और हत्या जैसे गंभीर मामलों की सीबीआइ जांच का आदेश दिया था। हाई कोर्ट के निर्देश पर सीबीआइ हिंसा मामले की जांच कर रही है।सीबीआइ के अनुसार, चुनाव बाद हिंसा के आरोप में अलग-अलग मामलों में 50 से ज्यादा आरोपित अब तक फरार हैं।

बंगाल में बड़े पैमाने पर हुई थी हिंसा

उल्लेखनीय है कि पिछले साल मई 2021 में आए चुनाव नतीजों के बाद बंगाल में बड़े पैमाने पर हिंसा हुई थी। सीबीआइ कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश पर चुनाव बाद हिंसा की जांच कर रही है। इसमें हत्या, दुष्कर्म, आगजनी व तोडफ़ोड़ की घटनाएं हुई थी। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की रिपोर्ट पर संज्ञान लेते हुए हाई कोर्ट ने सीबीआइ जांच का आदेश दिया था। हिंसा का आरोप सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर है।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज     |     लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर पुलिस तैनात     |     बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन को पुलिस ने दबोचा     |     बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे दिग्गज     |     जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 बच्चे पहुंचे     |     संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाहों से बचें     |     बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने मांगी माफी     |     71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी ‘काका’     |     पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट्रायल     |     ‘मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?’: राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, अधिकारों पर हुई चर्चा     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें