साउथ के बाद बॉलीवुड में अपना कमाल दिखाने आ रही हैं रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या मनोरंजन By Nayan Datt Last updated Jun 8, 2022 सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत साउथ इंडस्ट्री की पॉपुलर डायरेक्टर और सिंगर हैं | अब ऐश्वर्या अपना कमाल दिखाने हिंदी इंडस्ट्री में भी आ रही हैं | जी हां, हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में ऐश्वर्या बतौर डायरेक्टर डेब्यू करने वाली हैं | वह प्रोड्यूसर मीनू अरोड़ा के साथ फिल्म लेकर आ रही हैं जिसका नाम ओ साथी चल है | ऐश्वर्या पहली हिंदी फिल्म डायरेक्ट करने वाली हैं जो सच्ची लव स्टोरी पर आधारित है जो कुछ सालों पहले मीडिया में काफी चर्चा में रही है | वेबसाइट ने जब मीनू से बात की तो उन्होंने इस खबर को कन्फर्म किया | यह भी पढ़ें भोजपुरी इंडस्ट्री में फिर मचेगा तहलका! खेसारी लाल यादव के नए… Apr 29, 2026 Sanjay Dutt New Project: जिनके साथ कमाए ₹3000 करोड़, उनके… Apr 28, 2026 हालांकि मीनू ने ये भी कहा कि वह अभी इससे ज्यादा कुछ नहीं कह सकतीं क्योंकि अभी स्क्रिप्टिंग प्रोसेस चल रहा है और इसके बाद कास्ट फाइनल की जाएगी | बता दें कि ऐश्वर्या कुछ समय पहले कोविड से ठीक हुई थीं और फिर उन्होंने अपने गाने मुसाफिर में काम किया | लेकिन इसके बाद वह कुछ दिनों पहले फिर अस्पताल में भर्ती हुई थीं | उन्होंने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी थी | Share