बड़वाह के पास टोल पर वाहन चालक और टोल कर्मचारियों में मारपीट मध्यप्रदेश By Nayan Datt Last updated Jun 8, 2022 खरगोन। खरगोन जिले के बडवाह के महेश्वर रोड स्थित टोल टैक्स से वाहन निकलने को लेकर हुए विवाद के दौरान टोल कर्मचारियों और चालकों के बीच जमकर मारपीट हुई। रविवार देर शाम की घटना के सीसीटीवी फुटेज अब सामने आए हैं। विवाद इतना बढ़ गया की कर्मचारियों और वाहन चालक दोनों आपा खो बैठे। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट शुरू हो गई। विवाद की शुरुआत टोल पर गलत साइड से वाहन ले जाने पर हुई। जब टोल कर्मचारियों ने वाहन को रोका तो नाराज वाहन चालक ने दूसरे वाहन चालकों को भी बुला लिया। विवाद के चलते सीधे मारपीट शुरू हो गई। बाद में पूरा मामला बडवाह थाने पहुंच गया है। टोल कर्मचारियों ने थाने पर पहुंचकर वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच में जुट गई है। Share