शेवचेंको की जर्सी से यूक्रेन के लिए फंड जुटाएगा मिलान खेल By Nayan Datt On Mar 12, 2022 शेवचेंकों की मौजूदगी में 2002-03 चैंपियंस लीग जीतने वाली क्लब की जर्सी पर यूक्रेन का झंडा बनाया गया है। इसके साथ ही क्लब ने यह फैसला किया है कि क्लब की जर्सी बेचकर यूक्रेन की मदद के लिए पैसे जुटाए जाएंगे। यह भी पढ़ें Cricket Scandal: महिलाओं के बाथरूम में छिपकर बनाया वीडियो; 2… May 1, 2026 IPL 2026: बुमराह और पंड्या से बेहतर रिकॉर्ड, फिर भी शार्दुल… Apr 30, 2026 यूक्रेन के स्टार फुटबॉलर आंद्रेई शेवचेंको की अपने देशवासियों केलिए की गई मार्मिक अपील पर उनका पुराना क्लब एसी मिलान यूक्रेनवासियों की मदद को आगे आया है। 2002-03 की चैंपियंस लीग के फाइनल में जुवेंट्स के खिलाफ मिलान को खिताब दिलाने वाले शेवचेंको और उनके साथियों की ओर से इस मुकाबले में पहनी गई जर्सी से क्लब ने फंड जुटाने की मुहिम शुरू कर दी है। क्लब ने इस जर्सी पर यूक्रेन के झंडे को अंकित कर शांति के वास्ते एसी मिलान संदेश लिखा है। क्लब ने इस जर्सी की कीमत 42 सौ रुपये रखी है। जर्सी से जुटाई गई राशि को रेडक्रास के जरिए युद्ध पीड़ित यूक्रेनी लोगों की मदद को भेजा जाएगा। फुटबॉल प्रेमियों ने इस जर्सी को हाथों-हाथ लेना शुरु कर दिया है। Share