शादी के सीजन में शुरू करें यह खास बिजनेस, होगी लाखों की कमाई

भारत में पिछले कुछ सालों में वेडिंग प्लानर की डिंमाड बहुत तेजी से बढ़ी है. आजकल लोग पूरी शादी को प्रोफेशनल तरीके से प्लान करने के लिए खासतौर वेडिंग प्लानर को हायर करते हैं.

New Business Idea: बदलते समय के साथ लोगों के जीवन जीने का तरीका, त्योहार मनाने के तरीका और शादी करने के तरीकों में काफी बदलाव आया है. आजकल किसी के पास काम को करने के लिए ज्यादा वक्त नहीं है. लोग शादी की प्लानिंग करने के लिए कंपनी से संपर्क करते हैं. कंपनी शादी की पूरी प्लानिंग, खाने का मेन्यू, सजावट आदि सभी कामों को देखती है. जो व्यक्ति शादी का पूरा प्लान बनाता है उसे वेडिंग प्लानर कहते हैं.

किसी भी शादी की तैयारियों को शानदार बनाने के लिए वेडिंग प्लानर का बहुत जरूरी रोल होता है. वह शादी का छोटी से लेकर बड़ी चीजों तक हर किसी का खास ख्याल रखते हैं. वेडिंग प्लानर शादी के प्लान से लेकर खाने, सजावट तक की पूरी तैयारियां करते हैं. भारत में पिछले कुछ सालों में वेडिंग प्लानर की डिंमाड बहुत तेजी से बढ़ी है. आजकल लोग पूरी शादी को प्रोफेशनल तरीके से प्लान करने के लिए खासतौर वेडिंग प्लानर को हायर करते हैं. अगर आप भी अपना बिजनेस शुरू करने का प्लान बना रहे हैं तो इस शादी के सीजन वेडिंग प्लानर का काम शुरू कर सकते हैं. तो चलिए हम आपको इस बिजनेस की कुछ खास बातें बताते हैं-

इस तरह करें बिजनेस की शुरुआतआजकल बहुत से युवा इसे एक शानदार करियर ऑप्शन की तरह देख रहे हैं. भारत में वेडिंग प्लानर की डिमांड भी तेजी से बढ़ रही है. अगर आप इसका बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो इसके लिए सबसे पहले प्रोफेशनल कोर्स कर सकते हैं. इसके अलावा आप किसी वेडिंग प्लानर से इस बारे में जानकारी भी दे सकते हैं.

इस काम के लिए आप घर में ऑफिस बना सकते हैं. साथ ही आपको हलवाई, शादी में सजावट बाकी चीजों के लिए भी लोगों को संपर्क करना होगा. यह काम कमीशन के आधार पर किया जा सकता है. शादी का बिजनेस शुरू करने के लिए आप पहले से इस काम में जुड़े लोगों से भी संपर्क कर सकते हैं. बिजनेस में ज्यादा मुनाफा कमाने के लिए आप डीजे साउंड सिस्टम और कुछ टेंट हाउस का सामान खरीद सकते हैं.

निवेश और कमाईआप जब भी किसी ग्राहक से मिले तो सबसे पहले उनके बजट के बारे में जानें. ये बिजनेस आप छोटे स्तर पर केवल 5 लाख रुपये का निवेश करके शुरू कर सकते हैं. मुनाफे के बाद आप इस बिजनेस को और बड़ा बना सकते हैं. शादी के सभी खर्चे निकालकर आप हर शादी में करीब 50 हजार से 1 लाख रुपये तक का मुनाफा कमा सकते हैं. बड़ी पार्टी, शादी आदि में यह मुनाफा और बढ़ जाएगा.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Strait of Hormuz Updates: क्या है होर्मुज का नया सर्विस प्रोटोकॉल? जहां से होती है दुनिया की 20% तेल सप्लाई     |     Indore Honeytrap Case: इंदौर हनीट्रैप मामले में बड़ा एक्शन; श्वेता विजय जैन समेत 7 आरोपी भेजे गए जेल     |     PoK Terror Network: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद PoK में फिर सक्रिय हुआ लश्कर; हाफिज सईद के बेटे ने पूर्व पीएम से की मुलाकात     |     Supreme Court Judgement: सैनिटरी पैड और शौचालय की कमी से पढ़ाई न छोड़ें लड़कियां; सुप्रीम कोर्ट की केंद्र को सख्त हिदायत     |     Delhi Metro Monday: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने फिर किया मेट्रो और बस से सफर; सचिवालय पहुंचकर की खास अपील     |     महंगाई पर सियासत: राहुल गांधी का पीएम मोदी पर तीखा तंज— ‘इन्फ्लेशन मैन’ किस्तों में काट रहे जनता की जेब     |     Delhi Gymkhana Club: दिल्ली का ऐतिहासिक जिमखाना क्लब होगा बंद! केंद्र सरकार ने 5 जून तक परिसर खाली करने को कहा     |     Kanpur ITBP Jawan Case: कानपुर में ITBP जवान की मां का हाथ काटने का मामला; दूसरी जांच में दोनों अस्पताल दोषी, FIR के आदेश     |     Jaisalmer Dumping Yard: जैसलमेर के बड़ाबाग डंपिंग यार्ड में खुले में मिले मृत गोवंश; लोगों में भारी आक्रोश     |     भारतीय अर्थव्यवस्था: सिडबी के स्थापना दिवस पर बोलीं वित्त मंत्री— भारत में डर का माहौल बनाने की कोई गुंजाइश नहीं, डोमेस्टिक इकोनॉमी मजबूत     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें