विधायक ने द कश्मीर फाइल्स को फ्री दिखाने का किया ऐलान उत्तरप्रदेश By Nayan Datt Last updated Jun 8, 2022 उन्नाव में एक सिनेमा घर को लेकर प्रशासन और विधायक के बीच तीखी बातचीत शुरू हो गई है. अग्निशमन विभाग सिनेमाघर को आग से निपटने के लिए सुरक्षित इंतजाम ना होने पर एनओसी नहीं दे रहा है. इसी बात को लेकर विधायक पंकज गुप्ता ने फेसबुक पर एक पोस्ट लिखकर प्रशासन को तानाशाह बताया. इन दिनों विधायक पंकज गुप्ता द कश्मीर फाइल्स फिल्म को निशुल्क सिनेमाघर में चलवा कर लोगों को दिखवा रहे हैं, ऐसे में अग्निशमन विभाग का नोटिस पहुंचने पर विधायक ने फेसबुक पर प्रशासन के खिलाफ पोस्ट तक डाल दी. यह भी पढ़ें Bareilly News: बरेली जिला अस्पताल में भारी बदहाली! एक बेड पर… Apr 30, 2026 Lucknow Airport: रनवे पर अचानक आया बंदर, पायलट ने लगाया… Apr 30, 2026 एए एन पैलेस को अग्निशमन विभाग द्वारा नोटिस भेजा गई है. नोटिस में कहा गया है कि नए नियम 17 के अनुसार निर्धारित अन्य सुरक्षा एवं उपबंध पूर्ण नहीं है बिना अन्य सुरक्षा मानक पूरे किए एवं बिना लाइसेंस के सिनेमाघर चलाने की अनुमति नहीं दी जा सकती है. अमूमन देखा जाता है कि सिनेमाघरों में आग तेजी से पकड़ती है इसी के दृष्टिगत अग्निशमन विभाग द्वारा नोटिस देकर अवगत कराया गया है. Share