लखनऊ के मलिहाबाद हादसे में ,तीन मेडिकल छात्रों की मौत

उत्तर प्रदेश की राजधानी के मलिहाबाद  कस्बे के चांदपुर गांव के पास हरदोई हाईवे पर बड़ा हादसा हो गया और कार के डीसीएम से टकराने से तीन मेडिकल छात्रों की मौत हो गई है. जबकि एक अन्य घायल और उसका इलाज चल रहा है. जानकारी के मुताबिक रविवार देर रात करीब ढाई बजे एक तेज रफ्तार कार का पहिया गड्ढे में चला गया और इसके कारण कार बेकाबू हो गई और सड़क के दूसरी तरफ डीसीएम से टकरा गई. जिसके बाद कार पलट गई और इस हादसे में कार में सवार इंटीग्रल यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस कर रहे तीन छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया.

हादसे की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने छात्रों को बड़ी मुश्किल से बुरी तरह क्षतिग्रस्त कार से बाहर निकाला. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल छात्र को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. कार हादसे में मरने वाले मेडिकल छात्रों की पहचान रामपुर के बदायूं वली मस्जिद निवासी अयान अहमद खान, सिविल लाइंस के अमन अंसारी और कानपुर के अनवरगंज निवासी अशरफ के रूप में हुई है. वहीं घायल छात्र की पहचान सैयद ताहा रिजवी के रूप में हुई है और वह लखनऊ के कल्याणपुर का रहने वाला है. चारों छात्र इंटीग्रल यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस दूसरे साल की पढ़ाई कर रहे थे और रात में रामपुर से लखनऊ लौट रहे थे.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     West Bengal Election Results 2026: 4 मई को आएंगे नतीजे; 77 केंद्रों पर होगी 294 सीटों की मतगणना, सुरक्षा के कड़े इंतजाम     |     Delhi Ration Card: दिल्ली में हर शनिवार लगेगा जन सुनवाई कैंप; राशन कार्ड की समस्याओं का होगा ऑन-द-स्पॉट समाधान     |     Hajj Yatra 2026: हज यात्रियों के किराए पर छिड़ी जंग; 10 हजार की बढ़ोतरी को सरकार ने बताया ‘राहत’, जानें क्या है तर्क     |     Election Counting 2026: सुरक्षा में कोई चूक नहीं! काउंटिंग सेंटर्स पर QR कोड सिस्टम लागू, बिना डिजिटल पास नहीं मिलेगा प्रवेश     |     Bengal Elections: ‘226 से ज्यादा सीटें जीतेंगे, बनेगी मां-माटी-मानुष की सरकार’; ममता बनर्जी का बड़ा चुनावी दावा     |     Bareilly News: बरेली जिला अस्पताल में भारी बदहाली! एक बेड पर दो बच्चे, ओपीडी में घंटों इंतजार; गर्मी ने बढ़ाई मुश्किलें     |     Lucknow Airport: रनवे पर अचानक आया बंदर, पायलट ने लगाया इमरजेंसी ब्रेक; बाल-बाल बचे 132 यात्री     |     Supreme Court Alert: नाबालिग रेप पीड़िता मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त; स्वास्थ्य मंत्रालय को अवमानना नोटिस जारी, जानें पूरा मामला     |     Digital Arrest: ‘सॉरी डियर हसबैंड…’, डिजिटल अरेस्ट के जाल में फंसी महिला ने दी जान; सुसाइड नोट में ब्लैकमेलिंग का खुलासा     |     Meerut Cantt: मेरठ कैंट से ब्रिटिश नामों की ‘विदाई’; अब इन भारतीय वीरों के नाम से जाने जाएंगे ये इलाके, देखें पूरी लिस्ट     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें