इंदौर 23 मार्च शहर में रंग पंचमी पर लाखों रुपए की शराब खपाने की योजना का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने एक डस्टर कार से लाखों रुपए की अवैध शराब बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी धार से शराब लेकर आ रहे थे।
यह भी पढ़ें
डीसीपी निमिष अग्रवाल ने बताया कि क्राइम ब्रांच को राजेंद्र नगर में अवैध शराब की तस्करी की जानकारी लगी थी। इसके बाद सूचना पर टीम ने दबिश देकर यहां से सौरभ पिता पूनमचंद निवासी मंडला उदा और दिनेश पिता चुन्नीलाल निवासी बंसी कॉलोनी धार को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से लगभग 11 पेटी शराब मिली है जो उन्होंने अवैध तरीके से शहर में लाना बताई है। बरामद शराब की कीमत कार सहित 8 लाख के लगभग बताई जा रही है। आरोपी इंदौर में कहां शराब की सप्लाई कर रहे थे इस बारे में पूछताछ की जा रही है।