महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने प्रशासनिक अधिकारी के 73 पदों पर निकाली भर्ती, 10 अप्रैल तक कर सकते है आवेदन लाइफ स्टाइल By Nayan Datt Last updated Jun 8, 2022 महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने प्रशासनिक अधिकारी भर्ती 2022 के लिए विज्ञापन जारी किया है। इसके तहत महाराष्ट्र में प्रशासनिक अधिकारी के 73 खाली पद भरे जाएंगे। यह भर्ती जनरल स्टेट सर्विस, ग्रुप बी, पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट में होगी। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 मार्च से शुरू हुई है। आवेदन की आखिरी तारीख 10 अप्रैल 2022 है। यह भी पढ़ें गर्मियों में अमृत है ‘सौंफ का पानी’: खाली पेट… Apr 29, 2026 Weight Loss at Home: पेट की चर्बी कम करने के लिए बेस्ट हैं… Apr 28, 2026 योग्यता- महाराष्ट्र के पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट में प्रशासनिक अधिकारी भर्ती 2022 के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विवि से ग्रेजुएट होना चाहिए। साथ ही ऑफिस एडमिनिस्ट्रेशन कार्य का कम से कम पांच साल का अनुभव जरूरी है। जिसमें तीन वाल सुपरवाइजरी का अनुभव शामिल है। इनके अलावा, उम्मीदवारों को मराठी भाषा लिखने, पढ़ने और बोलने में एक्सपर्ट होना चाहिए। कैसे करें आवेदन- महाराष्ट्र में प्रशासनिक अधिकारी भर्ती 2022 के लिए महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग की वेबसाइट mpsconline.gov.in पर जाकर 21 मार्च से 10 अप्रैल 2022 के बीच ऑनलाइन आवेदन करना है। Share