रेलवे का यात्रियों को खास तोहफा! कैपिटल शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन से जुड़ेगा विस्टाडोम कोच, मिलेगी यह सुविधा

पश्चिम रेलवे ने यह फैसला किया है कि मुंबई सेंट्रल से गांधीनगर के बीच चलने वाली कैपिटल शताब्दी एक्सप्रेस में 11 अप्रैल से एक्स्ट्रा विस्टाडोम कोच लगाया जाएगा.

Indian Railways Facility: रेलवे अपने यात्रियों के लिए समय-समय पर कुछ खास तोहफे लेकर आता रहता है. पश्चिम रेलवे यात्रियों को के लिए एक खास सुविधा शुरू करने जा रहा है जिसके जरिए यात्रियों की यात्रा और सुखद और यादगार हो जाएगी. 11 अप्रैल से रेलवे महाराष्ट्र के मुंबई सेंट्रल से गुजरात के गांधीनगर के बीच चलने वाली कैपिटल शताब्दी एक्सप्रेस (12009/12010) ट्रेन में विस्टाडोम कोच (Va Dome Coach) लगाया जाएगा.

गौरतलब है, कि विस्टाडोम कोच एसा खास कोच होता है जिसमें बड़ी-बड़ी खिड़कियां और छत पर कांच होता है. इससे यात्रा के दौरान यात्रियों को खूबसूरत नजारे देखने को मिलते हैं. इसके साथ ही कोच में यात्रियों को लग्जरी सुविधाएं भी मिलती है. इसके साथ ही आरामदायक सीट आदि की फैसिलिटी भी मिलती है. बता दें कि रेलवे अब तक कुल 45 ऐसी ट्रेन चला रहा है जिसमें इस तरह के विस्टाडोम कोच लगाए जा चुके हैं.

रेलवे 11 अप्रैल से शुरू करेगा यह खास सुविधाआपको बता दें कि पश्चिम रेलवे ने यह फैसला किया है कि मुंबई सेंट्रल से गांधीनगर के बीच चलने वाली कैपिटल शताब्दी एक्सप्रेस में 11 अप्रैल से एक्स्ट्रा विस्टाडोम कोच लगाया जाएगा. इस कच में बड़ी-बड़ी खिड़कियां लगी होगी और इसके साथ ही छत पर भी कांच लगे होंगे. इससे यात्रियों को सफर के दौरान खूबसूरत नजारा देखने को मिलेगा. इसके साथ ही आज से रेलवे ने इस कोच में बुकिंग की सुविधा शुरू कर दी है. इस कोच की खास बात ये है कि इसमें 44 यात्रियों में बैठने की सुविधा होती है. इनकी आरामदायक कुर्सियों को चारों तरफ घुमाया जा सकता है. इसके साथ ही ट्रेन में हर सीट पर ज्यादा से ज्यादा लेग स्पेस की सुविधा मिलती है. इसके साथ ही ट्रेन में वाईफाई की सुविधा भी मिलती है.

इस कोच के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए आप www.enquiry.indianrail.gov.in पर विजिट करके और ज्यादा जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.इस कोच की बुकिंग आप रेलवे स्टेशन से भी करा सकते हैं. इसके अलावा आप IRCTC की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए भी टिकट की बुकिंग कर सकते हैं.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Barabanki Road Accident: बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा; एक्सप्रेसवे पर ट्रेलर में घुसी तेज रफ्तार इनोवा, 4 की मौत     |     UP Police DGP Appointment: चार साल बाद खत्म होगा कार्यवाहक दौर; राजीव कृष्ण, पीयूष आनंद और रेणुका मिश्रा में कौन बनेगा यूपी का पुलिस प्रमुख?     |     Fuel Price Hike: महंगाई का डबल अटैक; 11 दिनों में ₹7.5 तक महंगे हुए पेट्रोल-डीजल, जानें अपने शहर के ताजा रेट     |     Al-Aqsa Mosque Controversy: यरुशलम की अल-अक्सा मस्जिद से जॉर्डन की भूमिका खत्म करने की साजिश? जानिए क्या है पूरी योजना     |     Twisha Sharma Case: भोपाल के ट्विशा मौत मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई; पति और पूर्व जज सास पर दर्ज हुई FIR     |     Bakrid Controversy: मुंबई की हाउसिंग सोसायटियों में कुर्बानी पर पाबंदी की मांग; बीजेपी विधायकों ने बीएमसी कमिश्नर को लिखा पत्र     |     Weather Update Today: दिल्ली में हीटवेव का अलर्ट, 28 मई से मौसम लेगा यू-टर्न; जानें आपके राज्य का हाल     |     Strait of Hormuz Updates: क्या है होर्मुज का नया सर्विस प्रोटोकॉल? जहां से होती है दुनिया की 20% तेल सप्लाई     |     Indore Honeytrap Case: इंदौर हनीट्रैप मामले में बड़ा एक्शन; श्वेता विजय जैन समेत 7 आरोपी भेजे गए जेल     |     PoK Terror Network: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद PoK में फिर सक्रिय हुआ लश्कर; हाफिज सईद के बेटे ने पूर्व पीएम से की मुलाकात     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें